डीडवाना-कुचामन. ‘बहनों की सुरक्षा, सम्मान पर्व’ अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी बहन सम्मान दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित मालियान सूर्य मंदिर भवन के सभागार में आयोजित किया गया।


इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर से आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में डीबीटी के माध्यम से ₹501 की राशि प्रदान की।


राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उन्होंने कुपोषित बच्चों के लिए दूध की मात्रा 15 ग्राम से बढ़ाकर 25 ग्राम करने की घोषणा की तथा दूध युक्त बालाहार प्रीमिक्स पैकेट का शुभारंभ किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर माताओं और बहनों को दो दिन रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की सौगात भी दी।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को उपहार स्वरूप एक-एक छतरी एवं मिठाई भेंट की गई। वहीं, उत्कृष्ट कार्य करने वाली 9 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत एवं पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी, जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत, पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर, जितेंद्र सिंह जोधा सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं जिलेभर से बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
डीडवाना कुचामन: तोषिणा में फैक्ट्री का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में नकली शराब सामग्री जब्त
डीडवाना: न्याय के लिए भटक रही नाबालिग पीड़िता ने लगाई फांसी
मकराना-मंगलाना टोल वसूली के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने किया घेराव






