Monday, March 30, 2026
Homeनावां शहरनावां शहर में मां दुर्गा व भैरव मंदिर में 21वां वार्षिक मेला महोत्सव...

नावां शहर में मां दुर्गा व भैरव मंदिर में 21वां वार्षिक मेला महोत्सव आयोजित

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन, आज रात विशाल भजन संध्या का आयोजन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: वार्ड संख्या 20 स्थित मां दुर्गा एवं भैरव जी महाराज के प्राचीन मंदिर में शुक्रवार को 21वें वार्षिक मेला महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

इस अवसर पर सुबह वैदिक विधि-विधान के साथ हवन अनुष्ठान सम्पन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां अर्पित कीं। मंदिर के पुजारी ताराचंद कुमावत एवं संजय संगठिया ने अपनी पत्नी के साथ हवन में भाग लिया।

- विज्ञापन -image description

मेलाध्यक्ष बाबूलाल दुबलदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रवण लाल जलाधरा, भारती महाराज, कमलेश सिंघाटिया, गोवर्धन लाल सिंघाठिया, हरिराम सिहोटा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

मंदिर प्रांगण में शुक्रवार रात्रि को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ख्यातनाम भजन गायकों द्वारा भक्ति रस से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

- Advertisement -ishan

नावां में आवारा श्वानों का आतंक, 12 वर्षीय बालिका को नोचा

नावां शहर में 4.478 किलो गांजा बरामद, महिला आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!