Sunday, April 19, 2026
Homeक्राइम न्यूजनावां पुलिस ने बीकानेर के हिस्ट्रीशीटर नरेश बिश्नोई को किया गिरफ्तार, पहले...

नावां पुलिस ने बीकानेर के हिस्ट्रीशीटर नरेश बिश्नोई को किया गिरफ्तार, पहले एक कॉलोनी में की थी फायरिंग

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: पुलिस ने बीकानेर जिले के कुख्यात व 10,000 रुपए के ईनामी हिस्ट्रीशीटर नरेश विश्नोई को उसके तीन साथियों सहित गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

- विज्ञापन -image description
image description

यह कार्रवाई पुलिस थाना नावांशहर की टीम ने बीकानेर डीएसटी (डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम) के साथ संयुक्त रूप से की।

- विज्ञापन -image description

दरअसल, कल बुधवार को नावांशहर पुलिस को टेलीफोन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि चार संदिग्ध बदमाश एक काली स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर नावांशहर थाना क्षेत्र में घूम रहे हैं और बीकानेर की डीएसटी टीम उनका पीछा कर रही है। इस सूचना के आधार पर थानाधिकारी नंदलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत सांभर चौराहा, नावां पर नाकाबंदी की।

पुलिस और अपराधियों की भिड़ंत में क्षतिग्रस्त हुई गाड़ियाँ।

- Advertisement -ishan

नाकाबंदी के दौरान पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश

नाकाबंदी के दौरान नारायणपुरा की ओर से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी ने पुलिस को देखकर दिशा बदल ली और भागने लगी। इसी दौरान सामने से आ रही बीकानेर डीएसटी टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने डीएसटी की बोलेरो को टक्कर मार दी तथा पुलिस दल पर जानलेवा हमला करने की कोशिश करते हुए वाहन चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया और वाहन को भी क्षति पहुंची।

इसके बाद चारों आरोपी वाहन से उतरकर भागने लगे, लेकिन नावांशहर पुलिस टीम व डीएसटी बीकानेर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सभी को तुरंत पीछा कर डिटेन कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नरेश (25) पुत्र ओमप्रकाश विश्नोई निवासी रानीसर बास शामिल है जो ₹10,000 का इनामी वांछित अपराधी है और जिस पर 16 संगीन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

अन्य आरोपियों में दिनेश (26) पुत्र सुशील जाट निवासी जवाहर नगर, रामनिवास (24) पुत्र गंगा बिशन पूनियां निवासी जवाहर नगर तथा विक्रम (25) पुत्र भागीरथ जाट निवासी जोहार नगर शामिल हैं। सभी आरोपी बीकानेर निवासी हैं।

घटना के संबंध में बीकानेर डीएसटी टीम की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस थाना नावांशहर में प्रकरण संख्या 179/2025 धारा 109(1), 121, 132, 3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं 3 पीडीपीपी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आई.पी.एस.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचन्द खारिया (आर.पी.एस.), वृत्ताधिकारी अरविन्द विश्नोई (आर.पी.एस.) के निर्देशन में की गई।

इंदिरा कॉलोनी में फायरिंग कर फरार हुआ था नरेश

गिरफ्तार आरोपी नरेश विश्नोई बीकानेर जिले का कुख्यात अपराधी है। इससे पूर्व 2 अगस्त 2023 की रात को बीकानेर की इंदिरा कॉलोनी में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था, जिसमें उसने खुद फायरिंग की थी और वारदात के बाद मौके से फरार हो गया था।

उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था। बीछवाल थाना पुलिस ने उसे पाली से गिरफ्तार किया था। उस समय भी उसके साथ दो संदिग्धों को राउंडअप कर पूछताछ की गई थी। नरेश पर कुल 16 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं

Breaking: नाकाबंदी देखकर पुलिस की गाड़ी के मारी टक्कर, नावां पुलिस ने पकड़े हार्डकोर बदमाश

कुचामन सिटी में किराना दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी

सीसीटीवी में कैद हुई महिला चोर, कुचामन सिटी में ज्वेलरी की दुकान को बनाया निशाना

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!