Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीनगरपरिषद कार्यालय के सामने ही सड़कें बदहाल, कुचामन में विकास कार्य सवालों...

नगरपरिषद कार्यालय के सामने ही सड़कें बदहाल, कुचामन में विकास कार्य सवालों के घेरे में

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी नगरपरिषद की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि नगरपरिषद अपने ही मुख्य भवन के सामने की सड़क की मरम्मत तक नहीं कर पा रही।

- विज्ञापन -image description
image description

यह भवन न्यू बस स्टैंड के पास स्थित है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक, टैम्पो और दुपहिया वाहन गुजरते हैं।

- विज्ञापन -image description

बावजूद इसके, तिराहे की सड़क पर गड्ढे और उबड़-खाबड़ सतह नागरिकों के लिए मुसीबत बनी हुई है।

- Advertisement -ishan

हालांकि राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के कुचामन दौरे से पूर्व कुछ गड्ढों को भर दिया गया था, लेकिन मरम्मत इतनी बेढंगी रही कि सड़क पहले से भी ज्यादा खराब हो गई। सीमेंट और मलबे से जैसे-तैसे भराव कर दिया गया, जिससे सड़क और अधिक खतरनाक हो गई है।

फरवरी 2025 में उपमुख्यमंत्री द्वारा बजट विधानसभा में पेश किया गया था, जिसमें राजस्थान के आठ नए जिलों – जिनमें डीडवाना-कुचामन भी शामिल है – को विकास कार्यों के लिए 1000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बजट प्रदान किया गया। इसके अलावा नगरपरिषदों को पारित बजट की मंजूरी, राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं से अनुदान, स्थानीय कर और विभिन्न शुल्कों के माध्यम से भी पर्याप्त धन मिलता है।

साथ ही, बारिश के मौसम में सड़कों की क्षतिग्रस्त स्थिति को सुधारने के लिए भी नगरपरिषद को अलग से विशेष बजट मिलता है।

इसके बावजूद कुचामन सिटी में अब तक नाममात्र का ही विकास कार्य दिखाई दे रहा है। न सिर्फ न्यू बस स्टैंड, बल्कि पुराने बस स्टैंड क्षेत्र की सड़कों की हालत भी बदहाल बनी हुई है। सीवरेज परियोजना भी अधर में लटकी हुई है, जिससे जगह-जगह खुदाई, कीचड़ और रास्तों की अव्यवस्था से आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

अब अगस्त का महीना शुरू हो चुका है और साल 2025 के खत्म होने में केवल चार महीने ही शेष हैं, ऐसे में अब तक हुए कार्यों की स्थिति और भी चिंताजनक हो जाती है।

साफ-सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमराई हुई है। हाल ही में आए स्वच्छता सर्वेक्षण में कुचामन को 123वां स्थान मिला है, जो नगरपरिषद की जमीनी कार्यक्षमता पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।

₹6.15 लाख के चेक बाउंस मामले में आरोपी को जेल, कुचामन कोर्ट का आदेश

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!