Sunday, March 29, 2026
Homeक्राइम न्यूजडीडवाना बस स्टैंड पर युवक मिला अचेत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर...

डीडवाना बस स्टैंड पर युवक मिला अचेत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का लगाया आरोप

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल पहुंचाया।

- विज्ञापन -image description
image description

जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने के कारण उसकी जान गई।

- विज्ञापन -image description

जानकारी के अनुसार – मृतक की पहचान जालम सिंह निवासी चोरडिया के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि उसका विवाह कोलिया निवासी संतोष कंवर से हुआ था। उनका कहना है कि पत्नी के भाई को पांच लाख रुपए उधार दिए गए थे, लेकिन रुपए वापस मांगने पर विवाद खड़ा हो गया। इसी तनाव से जालम सिंह मानसिक दबाव में आ गया और शराब का सेवन करने लगा। परिवार का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसे प्रताड़ित किया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -ishan

डीडवाना-कुचामन पुलिस पर किसका दबाव? संगीता की मौत को आत्महत्या बताने पर बोले हनुमान बेनीवाल

डीजीपी के निर्देशन में डीडवाना-कुचामन के मौलासर से साइबर सिंडिकेट गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!