डीडवाना। न्याय के लिए भटक रही एक नाबालिग पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पीड़िता को गंभीर हालत में बांगड़ जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे गंभीर स्थिति को देखते हुए सीकर रैफर कर दिया गया।


दरअसल, मामला डीडवाना तहसील के दौलतपुरा गांव का है। जहां गीता देवी और उसकी पुत्रियों पर 29 जुलाई की रात्रि को हमला हुआ था। यह हमला दलित परिवार के घर पर किया गया था। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाने से लेकर एसपी ऑफिस तक चक्कर काटे, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

फरियाद नहीं सुने जाने से परेशान पीड़िता की पुत्री ने फांसी लगाई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
पुलिस का कहना है कि परिवादिया की रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और मामले में अनुसंधान किया जा रहा है।

कंचन कुमावत की मौत के मामले में कुचामन पुलिस ने समझाइश कर धरना समाप्त करवाया
मकराना में हथियारबंद बदमाशों का कहर, परिवार पर हमला कर महिलाओं से मारपीट, आभूषण लूटकर फरार
डीडवाना-कुचामन के ग्रामीणों से टोल वसूली पर नाराज हुए सांसद बेनीवाल, प्रशासन को सोमवार तक की चेतावनी






