Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीडीडवाना-कुचामन कलक्टर ने ऑनलाइन लॉटरी के जरिए किया तीर्थ यात्रा के 1336...

डीडवाना-कुचामन कलक्टर ने ऑनलाइन लॉटरी के जरिए किया तीर्थ यात्रा के 1336 यात्रियों का चयन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन: राज्य सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से डीडवाना-कुचामन जिले के 1336 यात्रियों का तीर्थ यात्रा करने के लिए चयन हुआ है।

- विज्ञापन -image description
image description

इसके तहत जिले के 1193 यात्रियों का रेल द्वारा तथा 143 यात्रियों का हवाई मार्ग द्वारा तीर्थ यात्रा करने के लिए चयन किया गया है।

- विज्ञापन -image description

जिला कलक्टर डॉ. महेन्द्र खड़गावत की उपस्थिति में जिला स्तरीय समिति के समक्ष शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्राप्त आवेदनों में से ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से यात्रियों का चयन किया गया।

योजना के तहत वर्ष 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त तक प्राप्त किए गए थे। जिसके क्रम में जिले के लिए निर्धारित कोटा के अनुसार लॉटरी द्वारा यात्रियों का चयन किया गया। इस वर्ष यात्रा के लिए डीडवाना-कुचामन जिले से कुल 3162 यात्रियों के कुल 2030 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से कुल 1336 यात्रियों का चयन हुआ है। चयनित यात्रियों की सूची देवस्थान विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

- Advertisement -ishan

निःशुल्क यात्रा की पूरी व्यवस्था राज्य सरकार करेगी

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत चयनित यात्री को रेल द्वारा भारत वर्ष के मुख्य धार्मिक तीर्थ यात्रा स्थलों में से किसी चयनित स्थल अनुसार यात्रा करवाई जाएगी तथा हवाई यात्रा के लिए चयनित यात्रियों को काठमांडू, नेपाल स्थित भगवान श्री पशुपतिनाथ के दर्शन करवाए जाएंगे।

ज्ञात रहे यह यात्रा राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क करवाई जाती है। जिसमें सारी व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की जाती है। योजना के तहत यात्रा विभिन्न दिनांक पर अलग-अलग तीर्थ क्षेत्र के लिए प्रस्तावित विभिन्न रेलगाड़ियों द्वारा करवाई जाएगी, जिनके लिए संबंधित यात्रा दिनांक से पूर्व यात्रियों को विभाग द्वारा फ़ोन करके निर्धारित रेलवे स्टेशन पर उपस्थित होने के लिए सूचना दी जाएगी।

इसके अलावा जिले के तीर्थ यात्री, यात्रा के संबंध में अधिक जानकारी देवस्थान विभाग की वेबसाइट पर या कपिल देव शर्मा, भू-अभिलेख निरीक्षक कलेक्ट्रेट (मो. 9413076148) से प्राप्त कर सकते हैं।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर कुचामन राकेश गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के एसीपी शिवराज सोनी एवं देवस्थान विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

डीडवाना-कुचामन पुलिस ने 36 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले गैंग के मुख्य सरगना सहित 6 आरोपियों को पकड़ा

डीडवाना-कुचामन जिले में बारिश से फसलें चौपट, पूर्व विधायक ने कलक्टर को लिखा पत्र

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!