कुचामन सिटी. मोजी महेश बगीची अड़कसर में खाखोली के जांगिड़ परिवार के बिड़दी चंद्र और सत्यनारायण जांगिड़ ने स्कॉर्पियो भेंट कर ओमदास महाराज का आशीर्वाद लिया।


इससे पहले 2022 में भी उन्होंने गाड़ी भेंट कर पारिवारिक सुख और व्यवसायिक समृद्धि की कामना की थी। वर्तमान में उनका आर्किटेक्चर का व्यवसाय जयपुर व दुबई में है।

जांगिड़ परिवार ने अड़कसर की बगीची में ही रक्षाबंधन का पर्व मनाया। अड़कसर राजस्थान में ही नहीं, बल्कि देश के शक्ति स्थलों में से एक माना जाता है, जहां देश-विदेश से भक्त आते हैं। यहां की धूणी अपनी शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक सरोकारों के लिए प्रसिद्ध है।
इस अवसर पर जयप्रकाश, ओमप्रकाश, विजय प्रकाश, राज जांगिड़ सहित यूनाइटेड जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष बी.आर. भाकर, पूर्व सरपंच हनुमान खोखर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।






