कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल के अंतर्राष्ट्रीय महासचिव वीर अशोक कुमार गोयल तथा संस्था ट्रस्टी वीर पदमचन्द जैन, जोन चेयरमैन वीर अशोक कुमार गदिया और वीर लाभचन्द (अजमेर) का कुचामन पधारने पर जे.डी. जैन स्कूल में स्वागत किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महावीर के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं महावीर प्रार्थना पाठन से हुई। इसके बाद महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के वीर सुभाष पहाडिया, वीर रामावतार गोयल और वीर सुरेश कुमार जैन द्वारा अतिथियों का तिलक-माला से अभिनंदन किया गया।

मंचासीन अतिथियों द्वारा भामाशाह वीर कैलाश चन्द, वीर निर्मल पांडया, वीर रतनलाल मेघवाल, वीर सोहनलाल, वीरा शारदा वर्मा, वीर अशोक, वीरा सीता, वीर सुभाष गंगवाल सहित नरेश जैन, प्रदीप काला और जीवन सिंह को सेवाकार्यों पर सम्मानित किया गया। इसी दौरान प्रकाश मेहरड़ा (कुचामन) एवं डॉ. मोहनलाल सानेल (जीलिया) ने मानव सेवा का महान कार्य देहदान करने की घोषणा की, जिनका भी तिलक-माला से अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में वीर आशोक अजमेरा, वीर सम्पत बगड़िया, वीर विजय पहाडिया, वीर कमल गोड, वीर तेजकुमार बड़जात्या, वीर किशोर सेवदा, वीर प्रदीप गंगवाल, वीर भानुकुमार ओदिच्य, वीर सदीप पांडया, वीर सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा, वीरा अध्यक्ष सरोज पाटनी, वीरा कल्पना, वीरा मनीषा पहाडिया, वीरा राखी बड़जात्या, वीरा अनिता काला, युवा अध्यक्ष वीर आनंद सेठी, वीर पारस, वीर आशीष, वीर प्रवीण, वीर विशाल जैन व कार्तिक गोयल सहित बड़ी संख्या में वीर-वीरा सदस्य उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई।






