Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: भारत विकास परिषद् ने शिक्षक वंदन समारोह में 96 टीचर्स...

कुचामन सिटी: भारत विकास परिषद् ने शिक्षक वंदन समारोह में 96 टीचर्स का किया सम्मान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भारत विकास परिषद् कुचामन शहर द्वारा शहर के नली के बालाजी के पास स्थित युवान होटल में शिक्षक वंदन समारोह का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए परिषद् के कोषाध्यक्ष अंकुर काला ने बताया कि परिषद् द्वारा शिक्षक वंदन समारोह कार्यक्रम के द्वारा कुचामन क्षेत्र के 30 से अधिक सरकारी एवं निजी विद्यालयों के 96 शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम की शुरुआत मंचस्थ मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह देथा, विशिष्ट अतिथि भाविप क्षेत्रीय संयोजक संस्कार विनोद सेन, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं डीडवाना शाखा अध्यक्ष डॉ. गजादान चारण, कुचामन शाखा संरक्षक डॉ. गोविंदराम चौधरी एवं शाखा अध्यक्ष एडवोकेट ओमप्रकाश सेन द्वारा मां भारती एवं स्वामी विवेकानंदजी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन एवं पुष्प अर्पित करके की गई।

इसके बाद भाविप के क्षेत्रीय संयोजक संस्कार विनोद सेन द्वारा भारत विकास परिषद् के संबंध में तथा परिषद् द्वारा वर्ष पर्यंत किए जाने वाले सेवा और संस्कार के विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी दी गई।

- Advertisement -ishan

इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी अजीतसिंह देथा ने संबोधित करते हुए परिषद के इस कार्यक्रम के आयोजन की सराहना की।

उन्होंने कहा कि कुचामन संपूर्ण राजस्थान में शिक्षा नगरी के रूप में अपनी एक अलग विशिष्ट पहचान रखता है और इस पहचान को बनाने में यहां के सभी विद्यालयों के शिक्षकों की महती भूमिका है। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों को विद्यार्थियों को संस्कारवान शिक्षा देते हुए एक संस्कारित समाज के निर्माण का निरंतर प्रयास करना चाहिए।

इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ गजादान चारण ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है। शिक्षक के ऊपर विद्यार्थी के व्यक्तित्व निर्माण की महती जिम्मेदारी होती है और सभी शिक्षकों को अपने विद्यार्थियों को भारत के मूल संस्कारों से ओतप्रोत करना चाहिए।

इसके पश्चात् मंचस्थ अतिथियों द्वारा उपस्थित सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकाओं का दुपट्टा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में परिषद् के अध्यक्ष एडवोकेट ओमप्रकाश सेन द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का कार्यक्रम में पधारने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन परिषद् सचिव मोहित सेठी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान परिषद् से रमेशचंद सेन, संपत सोमानी, राजेश शर्मा, शरद सोमानी, राधेश्याम झंवर, सुशील काबरा, जयप्रकाश शर्मा, राजाराम प्रजापति, भंवर रणवां, बजरंग कांटिया, रामूराम महला, अमित अग्रवाल, महेश अग्रवाल, गोविंद असावा, गोविंद मांधनिया, संजय पाटोदी, शुभम सोनी, तरुण जैन, लेखराज जैन व अन्य सदस्य उपस्थित रहें।

कुचामन सिटी: एनडीए 155 एसएसबी में नालन्दा स्कूल के विद्यार्थी दक्ष जांगिड़ का चयन

कुचामन सिटी: लोकदेवता पाबूजी राठौड़ की दर्शन यात्रा का शुभारंभ

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!