कुचामन सिटी. भारत विकास परिषद कुचामन शहर द्वारा शहर की खांडली कोठी स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में संस्था के स्थायी प्रकल्प गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


जानकारी देते हुए संस्था के कोषाध्यक्ष अंकुर काला ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत परिषद् के संरक्षक डॉक्टर गोविंदराम चौधरी विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मवीर राठौड़ द्वारा मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन एवं पुष्प अर्पित करके की गई।

इसके पश्चात संस्था के जयप्रकाश शर्मा द्वारा भारत विकास परिषद् की व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की संकल्पना से उपस्थित छात्रों एवं शिक्षकों को अवगत करवाया गया। तत्पश्चात संस्था के गुरु वंदन छात्र अभिनंदन प्रकल्प प्रभारी बजरंग कांटिया द्वारा उपस्थित बच्चों को भारत की महान गुरु शिष्य परंपरा के बारे में जानकारी दी गई।
परिषद द्वारा विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं किरण, गायत्री, कविता, अनिल एवं प्रिया का दुपट्टा, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर तथा विद्यालय में उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए शिक्षक वर्ग से श्योजीराम जाजोरिया, राजेंद्र कुमार चौधरी, हरदेवप्रसाद कुडी, हरिराम चौहान, राम शर्मा का दुपट्टा, श्रीफल स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के संरक्षक डॉक्टर गोविंद राम चौधरी द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं समस्त स्टाफ का कार्यक्रम के आयोजन एवं व्यवस्था निर्माण के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कुचामन थाना पहुँची पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर, सीएलजी सदस्यों से शहर की समस्याओं पर की चर्चा
कुचामन सिटी में राखी की खरीदारी जोरों पर, बाजारों में उमड़ी भीड़
जवाहर स्कूल कुचामन सिटी में छात्रों को इंटरनेट से जुड़े खतरों से लेकर गुड टच-बैड टच तक की जानकारी दी






