Saturday, May 2, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन नगर परिषद की आर्थिक तंगी व अस्थिरता दूर करें – उपसभापति...

कुचामन नगर परिषद की आर्थिक तंगी व अस्थिरता दूर करें – उपसभापति चावला

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामनसिटीनगर परिषद की बदहाल होती आर्थिक स्थिति और राजनीतिक अस्थिरता को लेकर उपसभापति हेमराज चावला ने चिंता जताते हुए राजमंत्री विजयसिंह चौधरी को हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है।

- विज्ञापन -image description
image description

 उन्होंने कहा कि परिषद की बिगड़ती हालत को सुधारने के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं राज्य मंत्री को हस्तक्षेप करना चाहिए।

- विज्ञापन -image description

चावला ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुए करीब 20 माह हो चुके हैं, लेकिन कुचामन नगर परिषद की आर्थिक स्थिति लगातार गिरती जा रही है।

परिषद में करोड़ों रुपये के विकास कार्य अटके पड़े हैं। सफाई ठेकेदारों का भुगतान बकाया है, वहीं करीब 3 करोड़ रुपये बिजली विभाग का भी बकाया बताया जा रहा है।

पिछले 16–17 माह से पार्षदों के भत्ते भी लंबित हैं। छोटे-छोटे दैनिक कार्यों के भुगतान तक परिषद नहीं कर पा रही है।

- Advertisement -ishan

उन्होंने कहा कि पद के दुरुपयोग और अनियमितताओं के आरोपों को लेकर सभापति व उपसभापति को निलंबित किये जाने की चर्चाओं ने अस्थिरता का माहौल और बढ़ा दिया है। इस कारण कस्बे के विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं।

चावला ने पूर्व विधायक व किसान नेता स्व. रामेश्वरलाल चौधरी का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवनकाल में कभी भी लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई संस्था के खिलाफ कदम नहीं उठाए। ऐसे में उम्मीद है कि वर्तमान क्षेत्रीय विधायक व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी भी लोकतांत्रिक संस्थाओं को अस्थिर करने वाले किसी कदम में सहयोग नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि झूठी शिकायतों के आधार पर सभापति और उपसभापति को निलंबित करने की कोशिशें लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ हैं। संवैधानिक रूप से निर्वाचित प्रतिनिधियों को इस तरह हटाना असंवैधानिक परंपरा की शुरुआत होगी।

उपसभापति ने राज्य सरकार से मांग की कि नगर परिषद को वित्त आयोग से रुकी हुई 10–12 करोड़ रुपये की राशि जल्द उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही परिषद को एकमुश्त आर्थिक पैकेज दिया जाए, ताकि कस्बे का रुका हुआ विकास फिर से पटरी पर आ सके।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!