नावां: शारदा बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल नावां सिटी के छात्र-छात्राओं द्वारा आज साइकिल तिरंगा रैली निकाली गई।


विद्यालय कोऑर्डिनेटर रौनक शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दिव्या सोनी उपखंड अधिकारी ने बच्चों को राष्ट्र के प्रति प्रेम करते हुए देश के लिए हमेशा तैयार रहने का आह्वान किया।

उन्होंने बच्चों को बताया कि बचपन में ही देश के प्रति जीने और मरने का जज़्बा जिसने सीख लिया, वह व्यक्ति कभी भी राष्ट्र-विरोधी गतिविधि में संलिप्त नहीं हो सकता है।
अतः देशभक्ति के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। इस विद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष तिरंगा साइकिल रैली निकाली जाती है, यह अनुकरणीय है। तिरंगा हमारे देश की शान है, इसका हमेशा सम्मान करें।


विशिष्ट अतिथि नोडल अधिकारी दीपक शर्मा ने बच्चों को बताया कि यह छात्र जीवन ही सीखने के लिए मिला है, इसमें जितना सीख सकते हैं, उतना सीखना चाहिए। हमारे देश की आन-बान-शान तिरंगा है, इसका सदैव सम्मान करें। तहसीलदार रामेश्वर लाल ने बताया कि हर घर तिरंगा लहराना है, अतः सभी बच्चे अपने घर पर तिरंगा लगाएं और उसकी फोटो अपलोड करें।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित शांति जाखड़, सहायक अभियंता जलदाय विभाग नावां ने बच्चों को “पानी बचाओ – बिजली बचाओ” का संदेश दिया। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रमोद अग्रवाल एवं संगीता अग्रवाल ने बच्चों को पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प दिलवाया।
विद्यालय निदेशक हरिओम प्रसाद शर्मा एवं प्रधानाचार्य कंचन शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। साइकिल पर तिरंगा लगाए और तिरंगे पट्टे से सुसज्जित बच्चों की साइकिल रैली को अतिथियों ने तिरंगा झंडा दिखाकर प्रारंभ किया।

रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर पुराना बस स्टैंड, तहसील कार्यालय, गर्ल्स स्कूल चौराहा, गौरज चौक, सेठ रोड, बोहरों का मोहल्ला, पीपली बाजार, सुभाष चौक, आज़ाद चौक, माहेश्वरी भवन, राजकीय चिकित्सालय होते हुए पुनः विद्यालय प्रांगण पहुंची।
मार्ग में जगह-जगह नगरवासियों द्वारा बच्चों पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
भाजपा शहर मंडल नावां जिला नागौर देहात द्वारा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन
नावां में स्मार्ट मीटर के खिलाफ किसानों का जोरदार प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन






