नावां-खाखड़की सड़क की जर्जर हालत और आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।


आज ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत का कार्य रोक दिया। इसी मार्ग पर कुछ दिन पूर्व 108 एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंच पाने के कारण एम्बुलेंस में ही प्रसव हो गया था, जिसमें नवजात बच्चे की मृत्यु हो गई थी। इस घटना ने ग्रामीणों के गुस्से को और भड़का दिया। इसी के चलते 11 अगस्त 2025 को प्रातः 11 बजे, एसडीएम ऑफिस नावां के बाहर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क का पूर्ण नवीनीकरण किया जाए और निर्माण में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

वीडियो में सुनें, क्या कह रहे हैं ग्रामीण…
नावां-खाखड़की मौत बनती सड़क पर ग्रामीणों का रोष, पेचवर्क रुकवाया, ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग






