Saturday, April 18, 2026
Homeकुचामनसिटीनागौर में सबसे ज्यादा बारिश, कुचामन सिटी में भी बादलों का डेरा,...

नागौर में सबसे ज्यादा बारिश, कुचामन सिटी में भी बादलों का डेरा, 3 दिन तक चेतावनी जारी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के बाद सोमवार को भी शहर बादलों से ढका रहा। सुबह हल्की बारिश के साथ दिन की शुरुआत हुई, जिससे मौसम ठंडा बना हुआ है।

- विज्ञापन -image description
image description

हल्की धूप के बावजूद उमस कम और ठंडक बनी हुई है। दोपहर 12 बजे तक तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान में बादल छाए हुए हैं और  संभावना जताई जा रही है कि बरसात होते ही तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी।

- विज्ञापन -image description

डीडवाना-कुचामन जिले के नावां, मकराना और डीडवाना में भी बारिश के कारण हवा की गुणवत्ता बेहतर हो गई है।

नागौर में सबसे ज्यादा बरसात

नागौर जिले में बीते 24 घंटों में पूरे राजस्थान में सबसे ज्यादा 173 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार नागौर, चुरू, जालौर, उदयपुर और सिरोही में अति भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं सीकर, हनुमानगढ़, बीकानेर, जोधपुर, धौलपुर और अजमेर जिलों में कहीं-कहीं भारी और राज्य के अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

- Advertisement -ishan

मौसम विभाग की चेतावनी – आगामी तीन दिन तक राजस्थान के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। इसमें नागौर और उसके आसपास के क्षेत्रों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

नावां: करोड़ों की सड़क बारिश के पहले ही सीजन में ढही

डीडवाना में बारिश के कारण मकान की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!