Tuesday, April 21, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी सहित तीन थानों की पुलिस ने पकड़ी 60 लाख की...

कुचामन सिटी सहित तीन थानों की पुलिस ने पकड़ी 60 लाख की ड्रग्स, महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना कुचामन जिले के कुचामन सिटी, मकराना और परबतसर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला सहित पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

- विज्ञापन -image description
image description

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 275.93 ग्राम एम.डी.एम.ए., 39.4 ग्राम गांजा, ₹1.18 लाख नकद, तीन वाहन और पाँच मोबाइल फोन जप्त किए हैं। जप्त अवैध मादक पदार्थ की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 60 लाख रुपए बताई जा रही है।

- विज्ञापन -image description

कुचामन सिटी पुलिस ने तस्कर हेमाराम को किया गिरफ्तार

कुचामन सिटी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई कर आरोपी हेमाराम पुत्र रुघाराम जाट (29 वर्ष, निवासी जूसरी, थाना मकराना) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 56.64 ग्राम एमडीएमए बरामद की गई। आरोपी तस्करी में प्रयुक्त कार RJ14CU0395 चला रहा था जिसे पुलिस ने जप्त किया।

थानाधिकारी सतपाल सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने नारायणपुरा पुलिया के पास वाहन की तलाशी ली तो मादक पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने वाहन व मोबाइल फोन भी जप्त कर आरोपी को NDPS एक्ट में गिरफ्तार किया।

- Advertisement -ishan

मकराना पुलिस ने ड्रग्स के साथ अशोक और मीनाक्षी को पकड़ा

मकराना पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार।

मकराना पुलिस ने न्यू बाईपास रोड पर नाकाबंदी कर अशोक बीदावत (21 वर्ष) और मीनाक्षी (24 वर्ष, पत्नी कानाराम सांसी बस्ती निवासी) को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 15.57 ग्राम एमडीएमए, 39.4 ग्राम गांजा और ₹1,18,000 नकद बरामद किया गया।

आरोपियों के पास से तस्करी में प्रयुक्त कार RJ37CB7921 और दो मोबाइल फोन भी जप्त किए गए। कार्रवाई थानाधिकारी सुरेश कुमार सोनी की अगुवाई में हुई।

परबतसर पुलिस ने 203.72 ग्राम एमडीएमए जप्त की

परबतसर पुलिस ने मंगलाना चौकी के सामने नाकाबंदी कर क्रेटा कार TS16FL0337 की तलाशी ली। कार से धन्नाराम पुत्र गणेशाराम जाट (31 वर्ष, निवासी जाखेड़ा, डेगाना) और राजूराम पुत्र मोतीराम जाट (40 वर्ष, निवासी खारडिया, गच्छीपुरा) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 203.72 ग्राम एमडीएमए और तीन मोबाइल फोन बरामद किए। कार्रवाई थानाधिकारी जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में हुई।

एसपी ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशन व एएसपी नेमीचन्द खारिया (आरपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन शहर; जिनेन्द्र जैन (आरपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसर; तथा वृताधिकारी अरविन्द विश्नोई (आरपीएस), वृत्ताधिकारी कुचामन शहर और भवानी सिंह (आरपीएस), वृत्ताधिकारी मकराना की देखरेख में तीन थानों की संयुक्त कार्रवाई में अब तक कुल 275.93 ग्राम एमडीएमए और 39.4 ग्राम गांजा, ₹1.18 लाख नकद, पाँच मोबाइल फोन और तीन वाहन बरामद किए गए।

एसपी ऋचा तोमर ने आमजन से अपील की कि यदि कहीं भी नशे की तस्करी, सेवन या बिक्री होती दिखे तो तुरंत निकटतम थाने या पुलिस हेल्पलाइन 8000372519 पर सूचना दें। 

साथ ही जिले की पुलिस द्वारा साइबर ठगी नेटवर्क को ध्वस्त करने की कार्रवाई भी लगातार जारी है। पढ़ें ये खबरें – डीडवाना-कुचामन पुलिस ने 36 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले गैंग के मुख्य सरगना सहित 6 आरोपियों को पकड़ा

डीजीपी के निर्देशन में डीडवाना-कुचामन के मौलासर से साइबर सिंडिकेट गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

सिंडिकेट साइबर गैंग का सदस्य कुचामन निवासी साहिल भाटी गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!