महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के तत्वावधान में, गुणमाला देवी कमलकुमार पाण्ड्या के सौजन्य से आगामी 3 अगस्त रविवार को निःशुल्क 33वां मासिक हड्डी रोग जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है।


शिविर अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर, राजकीय चिकित्सालय के पास सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा।

शिविर में हड्डी, जोड़, लिगामेंट व घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी के विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन (राजस्थान हॉस्पिटल, जयपुर) द्वारा रोगियों की जांच की जाएगी। संस्था अध्यक्ष वीर रामावतार व अजित पहाड़िया ने बताया कि शिविर में वीर अशोक गगवाल, वीर रमेश पहाड़िया, वीर किशोर सैवदा, वीर भानुकुमार आदित्य व वीर पवन बंसल संयोजक के रूप में सेवाएं देंगे।
संस्था के नरेशकुमार जैन के अनुसार – जरूरत अनुसार खून की जांच, एक्सरे आदि निःशुल्क किए जाएंगे व रोगियों को उचित परामर्श प्रदान किया जाएगा।

संदीप पांड्या ने बताया कि शिविर में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 3 अगस्त रविवार सुबह 9 बजे से शिविर स्थल पर ही की जाएगी।
स्वतंत्रता दिवस से पहले डीडवाना-कुचामन पुलिस अलर्ट, एसपी ऋचा तोमर ने दिए दिशा-निर्देश






