Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीभाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित, कई नए चेहरों को जगह और पुराने...

भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित, कई नए चेहरों को जगह और पुराने कार्यकर्ताओं को भूले

अरुण रिणवा बने मंत्री, देवीलाल दादरवाल को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन और नावां के कई पूर्व मंडल अध्यक्ष और पालिका अध्यक्ष रहने वाले नेता सूची से गायब

- विज्ञापन -image description
image description

कुचामन सिटी से हेमंत जोशी की रिपोर्ट

- विज्ञापन -image description

भाजपा की जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड़ ने अपने डीडवाना-कुचामन जिले की नई कार्यकारिणी घोषित की है। जिसमें नए चेहरों को पद दिए गए हैं लेकिन पुराने कार्यकर्ता और नगरपालिकाओं के अध्यक्ष रहने वाले राधेश्याम गट्टानी, सुरेश बंसल, यशोदा देवी कुमावत, उत्तमचंद बियाणी जैसे नेताओं को भी शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा कुचामन निवासी और प्रदेश मंत्री रह चुकी पुष्पा देवल, लाडनूं से वरिष्ठ भाजपाई जगदीशसिंह रायथला, कमल दादा पहाड़िया जैसे नेताओं को भी दरकिनार किया गया। 

ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या भाजपा को अब अपने पुराने कर्णधारों की कोई जरूरत नहीं है? क्या पार्टी को अब अनुभवी नेताओं के अनुभव की भी जरूरत नहीं है? दरअसल, जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड़ ने खुद भी अब तक कोई चुनाव नहीं लड़ा है और न ही किसी भी तरह निर्वाचित हुई हैं। ऐसे में उन्हें पुराने निर्वाचित नेताओं को जोड़ना शायद याद नहीं रहा।

- Advertisement -ishan

क्योंकि निर्वाचित नेताओं को ही चुनाव लड़ने और लड़वाने का ज्यादा अनुभव होता है। इस सूची में एक दिलचस्प बात यह भी है कि विधायकों के परिवारों पर पूरी मेहरबानी रखी गई है। 

यह बनाए गए उपाध्यक्ष –

कार्यकारिणी में विजय सिंह पलाड़ा, प्रवीण पुरोहित, सुनील चौधरी, सुरेन्द्र सिंह कांसेड़ा, राजेश गुर्जर, सुमिता भींचर, जगदीश पारीक, पुखराज खटीक को उपाध्यक्ष, नवनील गौड़, किशन भींचर व देवीलाल दादरवाल को महामंत्री, अरुण रिणवा, ओमप्रकाश सैन, पवन टाक, बरखा जैन, मूलचंद शर्मा, अमन जैन, राम सिंह, नीतीश माथुर को मंत्री, हरीश मोदी को कोषाध्यक्ष एवं सर्वेश्वर मांधनिया को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

इन्हें भी बांटे गए हैं पद –

सूची में आशीष चौधरी, मोनू राठौड़, राजश्री खांडल, ममता कंवर, भगवान राम कादिया को प्रवक्ता बनाया गया है। राजेन्द्र सिंह धोतिया को जिला प्रकोष्ठ संयोजक एवं हनुमान जुनावा को जिला प्रकोष्ठ का सह-संयोजक बनाया गया है। नरसी मेघवाल को कार्यालय मंत्री बनाया गया है और लादूराम को सह-कार्यालय मंत्री बनाया गया है। मूलचंद बागड़ को मीडिया प्रभारी एवं सुशीला जयपाल को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। रोहित सैन को सोशल मीडिया एवं आईटी प्रभारी, अनिल सिंह मेड़तिया को सोशल मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है। पूजा कुमावत को आईटी संयोजक बनाया गया है। रक्षेन्द्र ओझा को सह-आईटी संयोजक बनाया गया है।

यह हैं विशेष आमंत्रित सदस्य –

सूची में पूर्व सांसद डॉ. ज्योति मिर्धा, सी. आर. चौधरी, जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी, गजेन्द्र सिंह ओडिंट, ओमप्रकाश मोदी, नावां विधायक एवं राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी, पूर्व विधायक रूपाराम मुरावतिया, मान सिंह किनसरिया, श्रीराम भीचर, जितेन्द्र सिंह जोधा, करणी सिंह, संतोष गुर्जर, नावां पालिकाध्यक्ष शायरी देवी गांधी, ओमप्रकाश सैन, प्रधान सविता चौधरी, राजा राम प्रजापति, कर्नल नंदकिशोर ढाका, लाखाराम जाखड़, श्याम प्रताप सिंह, भगवान सिंह रसाल, अंजना शर्मा, रजनी गावाड़िया, गोविंद कुमावत, अशोक कुमार, पवन भंडारी, मनोहर सिंह रूपपुरा, रामगोपाल गहलोत, रामनिवास दिवाकर, अजीत सिंह नेनिया, सुनीता वर्मा, सुमित्रा आर्य को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

इन्हें बनाया गया कार्यकारिणी सदस्य –

कार्यकारिणी में मोहनलाल कुमावत, सुरेश वर्मा, भूपेन्द्र सिंह पलाड़ा, प्रमोद आर्य, नरेंद्र जयपाल, गणेश चौधरी, अंजू जैन, सोहन मेघवाल, प्रेमदास स्वामी, मुरलीधर सोनी, सुरेन्द्र सैनी, गिरिवर सिंह, रमेश खंडेलवाल, शिवप्रसाद, रीडमल शर्मा, अन्नाराम रेगर, मुकेश बाबल, जुगल स्वामी, मनभरी, कमल खंडेलवाल, प्रियंका रेवाड़, हनुमानराम जांगिड़, रामस्वरूप सोलंकी, ओमप्रकाश, प्रमोद कंवर, घनश्याम सोनी, कपिल तोषनिवाल, गिरधर पलोड़, विजयपाल सियाग, नवरतन खीचड़, लोकेन्द्र सिंह, करणवीर सिंह, हुकमाराम बेनिवाल, शोभा मूंदड़ा, कल्पना जैन, राजेन्द्र व्यास, रामस्वरूप गौरा, रेनु कोचर, स्वाति बंसल, ओमप्रकाश गौड़, राजेन्द्र कुमावत, कैलाश मेघवाल, छिगनलाल कुमावत, मुरारी पारीक, विष्णु तिवाड़ी, रामावतार शर्मा, प्रियंका चौधरी, शिंभूदयाल बंसल, गोपाल गांधी, योगेश शर्मा, नितेश, सूखाराम डोडवाड़िया, रामगोपाल तुनवाल, कैलाश मेघवाल, गोरुलाल कुमावत, करण गुर्जर, हरेन्द्र चौधरी, सुभाष चंद्र, महेश बोहरा व डालूराम कुमावत को सदस्य बनाया गया है।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!