Saturday, May 16, 2026
Homeनावां शहरनावां: बाबा श्याम को झूले पर झुलाकर भजन व कीर्तन से रिझाया,...

नावां: बाबा श्याम को झूले पर झुलाकर भजन व कीर्तन से रिझाया, झूला महोत्सव का हुआ आयोजन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: श्री श्याम परिवार सेवा समिति के तत्वावधान में सुरजीत रणजीत चौधरी एवं जांदू परिवार के सौजन्य से एकादशी के पावन अवसर पर बाबा श्याम का कीर्तन और झूला महोत्सव आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

- विज्ञापन -image description

इस दौरान रिमझिम बारिश की बौछारों के बीच बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार विशेष रूप से तैयार झूले पर किया गया। रंग-बिरंगे पुष्पों और साज-सज्जा से सजे झूले पर समिति सदस्यों कैलाश गौड़, प्रमोद अग्रवाल, श्यामसुंदर माटोलिया एवं मुकेश अग्रवाल ने बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया।

इसके पश्चात वैदिक विधि-विधान से कीर्तन का शुभारंभ हुआ। गायक कलाकार गौतम खंडेलवाल ने गणेश वंदना के साथ कीर्तन की शुरुआत की। इसके साथ ही मुरली पाराशर, ललित चावड़ा, तुषार गौड़, हितेश सोनी, राधेश्याम स्वामी, विजय सेन और जयपुर से पधारी सुमन स्वामी ने बाबा श्याम को अपने मधुर भजनों के माध्यम से रिझाया।

- Advertisement -ishan

बीचून धाम से पधारे संत गोविंद दास महाराज ने भी अपने भजनों से भक्तों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने भगवान शंकर और बाबा श्याम के भजनों से पूरा पांडाल भक्तिरस में सराबोर कर दिया।

इस दौरान सभी भक्तों ने बाबा श्याम को झूला झुलाया और कीर्तन का आनंद लिया।

नावां: भामाशाह मोर की ओर से विद्यालय में 20 लाख की लागत से बनाया जाएगा शौचालय

नावां: डाकघरों में आज से लागू हुआ आईटी-2.0 एप्लीकेशन, सेवाओं में सुधार का मिलेगा लाभ

नावां न्यूज: सरकारी विद्यालयों में नामांकन की रफ्तार कम, प्राइवेट में ज्यादा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!