Saturday, April 4, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: हरियाजून में 15 साल से खंडहर विद्यालय बना खतरा, ग्राहक...

कुचामन सिटी: हरियाजून में 15 साल से खंडहर विद्यालय बना खतरा, ग्राहक पंचायत ने कलक्टर को अवगत कराया

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी के निकटवर्ती ग्राम हरियाजूण के मध्य में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का एक पुराना एवं जर्जर भवन स्थित है।

- विज्ञापन -image description
image description

पिछले 15-16 साल से विद्यालय का संचालन नहीं हो रहा है। विद्यालय भवन पूर्ण रूप से खंडहर में तब्दील हो चुका है। वर्तमान में हरियाजूण ग्राम के स्थानीय बच्चे प्रतिदिन विद्यालय में खेलने के लिए आते रहते हैं।

- विज्ञापन -image description

रक्षेन्द्र ओझा ने बताया कि इस जर्जर भवन में बच्चों के खेलने से बड़े जोखिम की संभावना सदैव बनी रहती है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इस विद्यालय का निस्तारण करने के लिए। स्थानीय ग्राम पंचायत व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया था लेकिन इस संदर्भ में फिर भी कोई प्रयास नहीं किया गया।

- Advertisement -ishan

इस कारण आज अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने इस विद्यालय के संदर्भ में जिला कलक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी दोनों को अवगत करवाया।

ग्राहक पंचायत के रक्षेन्द्र ओझा ने बताया कि यह विद्यालय कभी भी आकस्मिक दुर्घटना का केंद्र बन सकता है। ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर ग्राहक पंचायत ने इस विषय को गंभीरता से लिया है और कलक्टर ने आश्वासन दिया है की तुरंत प्रभावी कार्यवाही करते हुए, इस विषय का निस्तारण किया जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारि ने भी विषय संदर्भ में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।

जिला अध्यक्ष डॉ हरीश कुमावत ने कहा कि ग्राहक पंचायत सदैव जनहित के कार्यों के लिए तैयार रहती है।

मौके पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के रक्षेन्द्र ओझा जिला अध्यक्ष डॉ हरीश कुमावत, जिला महिला प्रमुख आयाम सोनल वैष्णव, जिला सचिव जितेंद्र ओझा, पर्यावरण प्रमुख महेश शर्मा, कृष्ण पारीक, देवाराम जी फल्डोलिया‌ उपस्थित रहे।

डीडवाना-कुचामन जिले में जर्जर स्कूल भवनों के वायरल वीडियो से खुली पोल

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!