कुचामन सिटी में रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है। आज गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और करीब 6 बजे से बारिश शुरू हो गई। अभी भी बादलों का डेरा छाया हुआ है।


पिछले साल के मुकाबले इस साल डीडवाना-कुचामन के शहरों में ज़्यादा बारिश दर्ज की गई है, जिसमें मकराना पहले नंबर पर है। कुचामन सिटी में भी इस बार पिछले साल से अधिक वर्षा हुई है।

तापमान में गिरावट, ठंड जैसा माहौल
पूरे डीडवाना-कुचामन जिले में बारिश का मौसम बना हुआ है। नावां, डीडवाना, मकराना जैसे शहरों में वर्तमान तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। कह सकते हैं कि मौसम काफी सुहाना हो गया है।
अच्छा मौसम, लेकिन सिर्फ घर में रहने वालों के लिए
कुचामन सिटी को इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में 123वाँ स्थान मिला है। ऐसे में समझा जा सकता है कि बारिश के मौसम में यहां की सड़कों और गलियों की क्या स्थिति होती होगी, जब लोग घरों से बाहर निकलते हैं।

आसमान से गिरती पानी की बूंदें जहाँ ताज़गी और राहत का संकेत हैं, वहीं नगर परिषद की लापरवाही के कारण कुचामन की ज़मीन पर यह बूंदें कीचड़ में तब्दील हो जाती हैं।
जयपुर मौसम विभाग के अनुसार – राज्य के दक्षिण-पूर्वी भाग में 1 अगस्त से भारी बारिश से राहत मिलने की संभावना है। हालांकि, शेखावाटी क्षेत्र और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी रहेगा।
2 अगस्त से पूरे राजस्थान में भारी बारिश से राहत की संभावना जताई गई है।






