Sunday, May 3, 2026
Homeनावां शहरनावां की एसडीएम दिव्या सोनी का स्वागत, नमक उद्योग की दी जानकारी

नावां की एसडीएम दिव्या सोनी का स्वागत, नमक उद्योग की दी जानकारी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर के उपखंड कार्यालय में गुरुवार को साल्ट डेवलेपमेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सहित सदस्यों ने उपखंड अधिकारी दिव्या सोनी का स्वागत कर नमक उद्योग में बारे में जानकारी दी।

- विज्ञापन -image description
image description

उपखंड अधिकारी दिव्या सोनी के नावां कार्यभार ग्रहण करने पर साल्ट डेवलेपमेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष दिनेश जांदू सहित अन्य सदस्यों ने स्वागत कर शिष्टाचार भेंट की।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर अध्यक्ष दिनेश जांदू, सचिव ललित माटोलिया, कोषाध्यक्ष रामप्रसाद कुमावत, नमक उत्पादक संघ अध्यक्ष केसाराम लौरा, रामेश्वर रनवा, अजमेर नमक उत्पादक संघ अध्यक्ष पूरण सियाग, खाखड़की नमक उत्पादक संघ अध्यक्ष नटवर प्रजापत, सुशील अग्रवाल, प्रभुसिंह व बाबूलाल दुबलदिया व सोसाइटी के प्रबंधक अरुण कुमार जोशी मौजूद रहे।

सभी लोगों ने स्वागत के साथ ही मां शाकंभरी की तस्वीर भेट की। उपखंड अधिकारी ने नमक उत्पादन की प्रक्रिया की जानकारी ली तथा नमक उद्योग में जेई में रजिस्ट्रेशन करवाने का सुझाव दिया।

- Advertisement -ishan

इसके साथ ही नमक उद्यमियों ने नमक उत्पादन इकाइयों के कन्वर्जन नहीं होने व नमक उत्पादन इकाई में बोरवेल नहीं होने की समस्या से अवगत करवाया। जिस पर उन्होंने जानकारी लेकर समाधान करवाने का आश्वासन दिया।

नकबजनी की वारदात का पर्दाफाश: नावां पुलिस ने चार माह से फरार शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार

नावां: सरकारी विद्यालयों में नामांकन की रफ्तार कम, प्राइवेट में ज्यादा

नावां: बाबा श्याम को झूले पर झुलाकर भजन व कीर्तन से रिझाया, झूला महोत्सव का हुआ आयोजन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!