Wednesday, April 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी के समाजसेवी एवं जीव दया प्रेमी नरेश जैन को मिला...

कुचामन सिटी के समाजसेवी एवं जीव दया प्रेमी नरेश जैन को मिला कबीर कोहिनूर अवार्ड 2025

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. अखिल भारतीय कबीर मठ, बड़ी खाटू (नागौर) की ओर से आयोजित भव्य कबीर कोहिनूर सम्मान समारोह में कुचामन सिटी के समाजसेवी एवं जीव दया प्रेमी नरेश जैन को वर्ष 2025 का ‘कबीर कोहिनूर अवार्ड’ प्रदान किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम के संयोजक संत नानक दास महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सम्मान संत कबीर के नाम पर उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जो निस्वार्थ सेवा के माध्यम से शिक्षा, साहित्य, पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, चिकित्सा एवं कला जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देते हैं। हर वर्ष देशभर से ऐसे 100 विशिष्ट व्यक्तियों का चयन कर यह सम्मान प्रदान किया जाता है।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम के व्यवस्थापक ताराचंद बुगालिया ने बताया कि यह समारोह सतगुरु कबीर साहब की 628वीं जयंती एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इसी अवसर पर कबीर भजन संध्या, कबीर कोहिनूर सम्मान समारोह एवं विश्व शांति संत कबीर कीर्ति स्तंभ शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन 11 जुलाई 2025 को बड़ी खाटू (नागौर) में किया गया।

इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष महंत भारत भूषण डॉ. नानक दास, जैन धर्म गुरु विवेक गुरु (दिल्ली), आरोग्य भारती जोधपुर प्रांत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महंत डॉ. रूप चंद दास, भारतीय बौद्ध धर्म समिति उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष प्रज्ञा सागर, मुख्य अतिथि भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया, विशिष्ट अतिथि रेलवे बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद्र रत्न, दिगंबर जैन महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मनिंदर जैन, हरियाणा कुरुक्षेत्र के स्वामी सम्पूर्ण नंद महाराज सहित देशभर से पधारे पद्मश्री सम्मानित राष्ट्रीय स्तर की विभूतियों ने संयुक्त रूप से नरेश जैन को उनके समाज सेवा एवं जीव दया के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान हेतु सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

- Advertisement -ishan

उल्लेखनीय है कि नरेश जैन इससे पूर्व भारत गौरव सम्मान से भी सम्मानित हो चुके हैं तथा उन्हें नगर परिषद एवं उपखंड स्तर पर समाज सेवा के लिए कई बार सराहा गया है।

इस संबंध में जानकारी जीव दया सेवा समिति के सचिव प्रदीप काला, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. प्रकाश टेलर एवं सलाहकार सदस्य सुरेश गौड़ द्वारा दी गई।

कुचामन सिटी में मेगाहाइवे के बीचोबीच बनी गौशाला, श्रेय लेने वालों को ढूंढ रहे लोग

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!