Wednesday, April 1, 2026
Homeकुचामनसिटीहर-हर महादेव की गूंज से गूंजा कुचामन सिटी, कावड़ियों ने किया शिवलिंग...

हर-हर महादेव की गूंज से गूंजा कुचामन सिटी, कावड़ियों ने किया शिवलिंग पर जलाभिषेक

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी। सावन मास के दूसरे सोमवार को कुचामन में भोलेनाथ कावड़ संघ के तत्वावधान में शिव भक्तों ने पचौता कुंड से कावड़ में जल भरकर शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

- विज्ञापन -image description
image description

इस दौरान पूरे शहर में हर हर महादेव के जयकारों की गूंज सुनाई दी।

- विज्ञापन -image description

कावड़ यात्रा का नेतृत्व नरेंद्र कुमावत व हर्षित अग्रवाल ने किया। उन्होंने बताया कि बीते कई वर्षों से सावन के पवित्र माह में कुचामन के विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक की परंपरा निभाई जा रही है। इस वर्ष भी युवाओं ने पचौता कुंड से जल लाकर शिवालयों में विधिवत अभिषेक किया।

- Advertisement -ishan

भक्तों ने भगवान शिव से सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। कावड़ यात्रा के दौरान जीतू, रामस्वरूप, छोटू पलाड़ा, महेंद्र सेन पलाड़ा, श्यामसुंदर आचार्य, मुकेश कुमावत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सावन के पावन महीने में शिवभक्ति का उत्साह देखते ही बनता है।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!