कुचामन सिटी के निकटवर्ती ग्राम हरियाजूण के मध्य में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का एक पुराना एवं जर्जर भवन स्थित है।


पिछले 15-16 साल से विद्यालय का संचालन नहीं हो रहा है। विद्यालय भवन पूर्ण रूप से खंडहर में तब्दील हो चुका है। वर्तमान में हरियाजूण ग्राम के स्थानीय बच्चे प्रतिदिन विद्यालय में खेलने के लिए आते रहते हैं।

रक्षेन्द्र ओझा ने बताया कि इस जर्जर भवन में बच्चों के खेलने से बड़े जोखिम की संभावना सदैव बनी रहती है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इस विद्यालय का निस्तारण करने के लिए। स्थानीय ग्राम पंचायत व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया था लेकिन इस संदर्भ में फिर भी कोई प्रयास नहीं किया गया।


इस कारण आज अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने इस विद्यालय के संदर्भ में जिला कलक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी दोनों को अवगत करवाया।
ग्राहक पंचायत के रक्षेन्द्र ओझा ने बताया कि यह विद्यालय कभी भी आकस्मिक दुर्घटना का केंद्र बन सकता है। ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर ग्राहक पंचायत ने इस विषय को गंभीरता से लिया है और कलक्टर ने आश्वासन दिया है की तुरंत प्रभावी कार्यवाही करते हुए, इस विषय का निस्तारण किया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारि ने भी विषय संदर्भ में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।
जिला अध्यक्ष डॉ हरीश कुमावत ने कहा कि ग्राहक पंचायत सदैव जनहित के कार्यों के लिए तैयार रहती है।
मौके पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के रक्षेन्द्र ओझा जिला अध्यक्ष डॉ हरीश कुमावत, जिला महिला प्रमुख आयाम सोनल वैष्णव, जिला सचिव जितेंद्र ओझा, पर्यावरण प्रमुख महेश शर्मा, कृष्ण पारीक, देवाराम जी फल्डोलिया उपस्थित रहे।
डीडवाना-कुचामन जिले में जर्जर स्कूल भवनों के वायरल वीडियो से खुली पोल






