Saturday, June 6, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में ऐतिहासिक तीज मेला 27 जुलाई को, भव्य शोभा यात्रा किले...

कुचामन में ऐतिहासिक तीज मेला 27 जुलाई को, भव्य शोभा यात्रा किले से होगी रवाना

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटीश्री सेवा समिति के तत्वावधान में कुचामन सिटी का ऐतिहासिक तीज मेला इस वर्ष 27 जुलाई 2025, रविवार को धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियां समिति स्तर पर जोर-शोर से की जा रही हैं।

- विज्ञापन -image description
image description

समिति के मंत्री सुशील काबरा ने बताया कि तीज माता की भव्य शोभा यात्रा शाम 4:30 बजे कुचामन किले से शाही लवाजमे के साथ नगर भ्रमण के लिए रवाना होगी। शोभा यात्रा में बैंड-बाजा, ऊंट, घोड़ी सहित पारंपरिक स्वरूप में सजावट की जाएगी, जो शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र बनेगी।

- विज्ञापन -image description

यह शोभा यात्रा किला परिसर से प्रारंभ होकर सदर बाजार, गोल प्याऊ, बस स्टैंड, आंबेडकर सर्किल, अथुना दरवाजा, पुरानी धान मंडी होते हुए पुनः कुचामन फोर्ट पहुंचेगी। वहीं, इसी समय पुरानी धान मंडी में पारंपरिक तीज मेले का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रकार की दुकानें, झूले, खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन संभावित है।

नगरवासियों व श्रद्धालुओं से मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर परंपरा को सजीव रखने की अपील की गई है।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!