Wednesday, April 1, 2026
Homeकुचामनसिटीझमाझम बारिश से कुचामन सिटी जलमग्न, मकराना की खदानों में रुका काम

झमाझम बारिश से कुचामन सिटी जलमग्न, मकराना की खदानों में रुका काम

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में बुधवार दोपहर बाद अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। करीब 3:40 बजे शुरू हुई तेज बारिश ने चिलचिलाती गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी।

- विज्ञापन -image description
image description

सुबह से ही काले बादल मंडरा रहे थे, लेकिन दोपहर के बाद हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया।

- विज्ञापन -image description

बारिश के चलते शहर की कई निचली कॉलोनियों और मुख्य सड़कों पर पानी भर गया। जगह-जगह बने खड्डों और जलभराव ने दोपहिया वाहन चालकों को खासा परेशान किया। बारिश इतनी तेज थी कि लोग दुकानों, घरों और छतों की ओर भागते नजर आए।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह समस्या हर साल बारिश के समय होती है, लेकिन नगर परिषद की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया जाता। जल निकासी व्यवस्था की कमी के चलते हर वर्ष सड़कों का यही हाल होता है।

- Advertisement -ishan

जिलेभर में गड़गड़ाहट के साथ बारिश
कुचामन सिटी सहित डीडवाना-कुचामन जिले के अन्य हिस्सों में भी शाम को बादलों की घनघोर गर्जना के साथ अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद जिले का तापमान गिरकर 32–33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मकराना की खदानों में रुका काम
मकराना में भी बारिश के कारण खदानों में पानी भरने का खतरा देखते हुए मजदूरों ने काम रोक दिया। खदानों में फिसलन और हादसों की आशंका के चलते श्रमिकों ने सुरक्षा को प्राथमिकता दी। बारिश के कारण मार्बल उद्योग के कार्यों पर अस्थायी विराम लग गया है।

किसानों को मिली राहत, जगी उम्मीदें
बारिश से जहां आमजन को राहत मिली है, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। लंबे समय बाद हुई इस मानसूनी बारिश ने खरीफ फसलों की बुआई की उम्मीदों को बल दिया है।

कुचामन सिटी में भारतीय संगीत सदन के समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों की 40 दिन की मेहनत लाई रंग

कुचामन सिटी रेलवे स्टेशन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भव्य स्वागत

कुचामन सिटी: पार्षद के घर से बीआर खोखर स्कूल तक, वार्ड 20 की सड़कों पर गंदगी ही गंदगी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!