Tuesday, April 21, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी सहित पूरे जिले में तेज बारिश, 5 जून तक अलर्ट

कुचामन सिटी सहित पूरे जिले में तेज बारिश, 5 जून तक अलर्ट

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. नौतपा के अंतिम दिन के बाद आज सुबह से ही कुचामन सिटी में तेज़ बारिश जारी है, जिससे शहर का जनजीवन प्रभावित हो गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है।

- विज्ञापन -image description
image description

शहर में इन दिनों सीवरेज लाइन का कार्य चल रहा है, जिससे कई जगह गड्ढे हो गए हैं। बारिश का पानी इन गड्ढों में भरने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। नगर पालिका की टीम अलर्ट पर है और जलभराव की स्थिति को जल्द से जल्द नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

- विज्ञापन -image description

बारिश के चलते ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हुई है, लेकिन नगर पालिका व ट्रैफिक विभाग की टीमों ने सुबह से ही सड़कों पर मोर्चा संभाल रखा है ताकि अनावश्यक जाम ना लगे और यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।

- Advertisement -ishan

बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कुचामन सिटी का वर्तमान तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि नौतपा के दौरान यह 43 से 44 डिग्री तक पहुंच गया था।

अन्य शहरों में भी बारिश का असर

डीडवाना-कुचामन ज़िले के नावां, मकराना और डीडवाना में भी बारिश दर्ज की गई है। पूरे राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है।

सीकर में जलभराव की तस्वीर

सीकर में भी सुबह से तेज़ बारिश जारी है, जहां न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सीकर में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज़ आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।

इन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट

4 जून को जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है – नागौर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, अलवर, सवाई माधोपुर, टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सिरोही, जालोर, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, राजसमंद और प्रतापगढ़।

मौसम विभाग – डीडवाना-कुचामन ज़िले सहित कई अन्य ज़िलों में 5 जून तक बारिश की चेतावनी जारी की है। आज के लिए कुछ क्षेत्रों में रेड अलर्ट भी घोषित किया गया था।

कुचामन सिटी: भ्रूण जांच मामले में दलाल सुखराम को मिली सशर्त जमानत

कुचामन सिटी के दीपपुरा में कच्चे मार्ग से लोगों को परेशानी, पक्की सड़क की दरकार

कुचामन सिटी: किशोरी बालिकाओं को सीवरेज व स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!