Tuesday, April 21, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: खारिया के ग्रामीणों ने सरपंच पर लगाए आरोप, किया पंचायत...

कुचामन सिटी: खारिया के ग्रामीणों ने सरपंच पर लगाए आरोप, किया पंचायत कार्यालय का घेराव

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. खारिया पंचायत में सफाई व्यवस्था और जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा।

- विज्ञापन -image description
image description

श्योरामजी की ढाणी के दर्जनों ग्रामीणों – महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने ग्राम पंचायत कार्यालय का घेराव करते हुए धरना शुरू कर दिया।

- विज्ञापन -image description

ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले एक साल से ढाणी में नालियों की सफाई नहीं हो रही और गंदे पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके चलते रास्तों पर जलभराव हो जाता है और बरसात के दिनों में हालात और भी विकट हो जाते हैं। कई बार सरपंच और ग्रामसेवक को लिखित शिकायतें देने और नाली निर्माण की मांग करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। सरपंच की ओर से केवल खोखले आश्वासन ही मिलते रहे हैं।

- Advertisement -ishan

गुस्साए ग्रामीणों ने जब एक बार फिर पंचायत कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या रखी, तो आरोप है कि ग्रामसेवक ने अभद्र भाषा में बात की और सरपंच ने ग्रामसेवक द्वारा ग्रामीणों को एससी/एसटी एक्ट व राजकार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी दी। इससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने तत्काल धरना शुरू कर दिया।

स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने भी पंचायत कार्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत की। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी समस्या का स्थाई समाधान नहीं होता, तब तक उनका धरना और आंदोलन जारी रहेगा।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नाली निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

कुचामन सिटी में मंदिर के महंत से करोड़ों की जमीन हडपने का प्रयास, पुलिस थाने में मामला दर्ज

कुचामन सिटी में बारिश शुरू, आसपास के शहरों में भी बरसे मेघ

जोधपुर में कार नाले में बही, कुचामन सिटी के व्यापारी और पत्नी सहित 3 की मौत

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!