Monday, March 30, 2026
Homemakranaमकराना के डॉक्टर की उदयपुर में करंट लगने से मौत

मकराना के डॉक्टर की उदयपुर में करंट लगने से मौत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

मकराना न्यूज: आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर के हॉस्टल में एक दर्दनाक हादसे में मकराना निवासी युवा रेजिडेंट डॉक्टर रवि शर्मा की मौत हो गई।

- विज्ञापन -image description
image description

दरअसल, बुधवार देर रात करीब दो बजे डॉ. रवि हॉस्टल के कॉरिडोर में लगे वाटर कूलर से पानी भर रहे थे, इसी दौरान करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वे चिल्लाए और नीचे गिर पड़े। आसपास के कमरों से दौड़कर पहुंचे अन्य रेजिडेंट डॉक्टरों ने उन्हें सीपीआर दिया और तुरंत एमबी हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

- विज्ञापन -image description

डॉ. रवि शर्मा मूल रूप से डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना उपखंड क्षेत्र के निवासी थे। उनकी पत्नी मकराना में ही रहती हैं और उनकी दो बेटियां हैं – एक की उम्र 4 वर्ष, जबकि दूसरी 6 साल की है। डॉक्टर शर्मा का ननिहाल कुचामन सिटी में है।

हाल ही में उनकी नियुक्ति खेरवाड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई थी और कुछ दिन बाद उन्हें उदयपुर के महाराणा भूपाल सिंह अस्पताल में कार्यभार ग्रहण करना था। इस दौरान वे चेतक सर्किल स्थित पीजी हॉस्टल में अपने चचेरे भाई व रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. प्रशांत के पास ठहरे हुए थे। हादसे के वक्त डॉ. प्रशांत नाइट ड्यूटी पर थे।

- Advertisement -ishan

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन मकराना से तत्काल उदयपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

घटना के बाद आरएनटी मेडिकल कॉलेज परिसर में शोक की लहर फैल गई। वहीं रेजिडेंट डॉक्टरों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुरुवार सुबह से ही करीब 600 डॉक्टरों ने चिकित्सा सेवाएं ठप करते हुए कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी डॉक्टरों का आरोप है कि हॉस्टल में लंबे समय से रखरखाव और सुरक्षा को लेकर शिकायतें की जाती रही हैं, लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। डॉक्टरों ने वाटर कूलर सहित अन्य विद्युत उपकरणों की जांच व हॉस्टल की सुविधाएं दुरुस्त करने की मांग उठाई है।

प्रशासन की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

नावां में कैंची से हत्या के दोषी को कुचामन कोर्ट ने सुनाया आजीवन कारावास

कुचामन ट्यूरिज्म: कुचामन की दक्षिण- पश्चिम पहाड़ियों में छुपी है पर्यटन की अपार संभावनाएं, बन सकता है ट्यूरिज्म पॉइंट

नावां सिटी में ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, दो वाहन सीज, 83 हजार के चालान

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!