Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीभाजपा कुचामन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह चावंडिया का भव्य स्वागत समारोह...

भाजपा कुचामन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह चावंडिया का भव्य स्वागत समारोह आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व अंतर्गत घोषित मंडल नियुक्तियों में भवानी सिंह चावंडिया को भाजपा कुचामन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर आज कुचामन में कार्यकर्ताओं द्वारा साफा बंधन एवं माल्यार्पण के साथ भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. देवीलाल दादरवाल एवं राजेन्द्र कुमावत (पुत्र स्व. हरिश्चंद्र जी कुमावत, पूर्व विधायक – नावां) की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने भवानी सिंह चावंडिया को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलने की आशा व्यक्त की।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर विजेंद्र सिंह चावंडिया, राजेंद्र सिंह, शेरसिंह, पुलकित सिंह, सुमेरसिंह हिरानी, रविन्द्र सिंह, सुरेंद्र चौधरी, जगदेव प्रसाद, ललित योगी, नाथूसिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने सशरीर उपस्थित होकर एवं दूरभाष के माध्यम से बधाई दी और संगठन को नई ऊर्जा देने की बात कही।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति हेतु भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश संगठन प्रभारी नारायण पंचारिया, एवं नागौर देहात जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड़ के प्रति आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -ishan

सभी कार्यकर्ताओं ने एकमत होकर विश्वास जताया कि भवानी सिंह चावंडिया के नेतृत्व में कुचामन ग्रामीण मंडल संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगा तथा “विकसित भारत – विकसित राजस्थान” के संकल्प को धरातल पर साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

नागौर देहात जिले के अन्य नए मंडल अध्यक्ष – शंभू तोलियासर (दयालपुरा, लाडनू), पवन कुमार शर्मा (नावां ग्रामीण, नावां), नरेंद्र (बुड़सु, मकराना)।

कुचामन सिटी में पुराने बस स्टैंड की बदहाली, जनता ने सुधार की मांग की

कुचामन सिटी में “हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत वृक्षारोपण की तैयारी शुरू

कुचामन पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से जयपाल पुनिया हत्याकांड में CBI जांच की मांग

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!