Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में "हरियालो राजस्थान" अभियान के तहत वृक्षारोपण की तैयारी शुरू

कुचामन सिटी में “हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत वृक्षारोपण की तैयारी शुरू

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी “हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत नगर परिषद कुचामन सिटी द्वारा वृक्षारोपण की तैयारियां जोरों पर हैं।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

अभियान के तहत शुक्रवार को मुख्यमंत्री शहरी रोजगार योजना (CMURP) में कार्यरत श्रमिकों द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर गड्ढे खोदने का कार्य आरंभ किया गया।

- विज्ञापन -image description

श्रमिकों ने पशु चिकित्सालय, फायर स्टेशन, राजकीय महाविद्यालय परिसर एवं शहर के मुख्य मार्गों पर वृक्षारोपण हेतु गड्ढे खोदे।

नगर परिषद आयुक्त देवीलाल चौधरी ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया और श्रमिकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी इस अभियान में सहभागिता की अपील की। देवीलाल चौधरी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य शहर को हरा-भरा बनाना है। इस कार्य की मॉनिटरिंग रायसिंह मीणा (JTA) और वरुण जागृत (JTA) कर रहे हैं।

आयुक्त ने यह भी कहा कि “हरियालो राजस्थान” अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और वर्षा जल का संरक्षण सुनिश्चित करना है।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments