Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीभाजपा कुचामन ग्रामीण मंडल की ओर से योग और संकल्प कार्यक्रम सम्पन्न

भाजपा कुचामन ग्रामीण मंडल की ओर से योग और संकल्प कार्यक्रम सम्पन्न

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भारतीय जनता पार्टी कुचामन ग्रामीण मंडल की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एवं संकल्प से सिद्धि अभियान के अंतर्गत आज परेवड़ी, चावंडिया शिव और हीरानी में अनेक आयोजन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुए।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रमों का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष भवानीसिंह शेखावत ने किया।

- विज्ञापन -image description

सुबह आयोजित योग शिविर में योग संयोजक मुरारीलाल पारीक के निर्देशन में योगाभ्यास एवं प्राणायाम करवाए गए। इस अवसर पर सह-संयोजक सुमेरसिंह हीरानी, सुरेश जोशी, राजेंद्रसिंह हीरानी एवं सुनील जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। योग दिवस की प्रेरणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को स्वस्थ और समर्थ राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

योग सत्र के पश्चात संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत परिचर्चा एवं प्रेरणात्मक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन अभियान के मंडल सह-संयोजक अशोक शर्मा एवं रामेश्वरलाल कुमावत ने किया।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम में विशेष रूप से राहुल जैन, बलराज बावरी, अनिलसिंह परेवड़ी, भारतसिंह, रिछपालसिंह, सुरेश जोशी, रामगोपाल शर्मा, राजेन्द्रसिंह, छोटूराम कुमावत, महावीर जांगिड़, भागीरथराम नायक, हनुमान सैन की सक्रिय उपस्थिति रही। इन सभी ने मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों, लोककल्याणकारी योजनाओं एवं भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में हो रहे कार्यों पर विचार साझा किए।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अशोक शर्मा एवं अन्य वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की मजबूती के लिए जनसंवाद बढ़ाएं और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं।

मंडल अध्यक्ष भवानीसिंह शेखावत ने समस्त कार्यकर्ताओं व ग्रामीणजनों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि “योग और संकल्प – दोनों ही राष्ट्र निर्माण की आत्मा हैं। हमें प्रधानमंत्री के विजन को जन-जन तक पहुँचाने में पूर्ण समर्पण से जुटना है।”

कुचामन सिटी: हरि शंकर सिंघानिया की जयंती पर जेके लक्ष्मी सीमेंट ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

कुचामनसिटी : बारिश से नमक के खारडे में भरा पानी, किसानों के खिले चेहरे

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कुचामन शहर में भाजपा मंडल ने पांच स्थानों पर कराए योग कार्यक्रम

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!