Tuesday, March 31, 2026
Homeपरबतसरपरबतसर में दर्दनाक सड़क हादसा: बस और कारों की भिड़ंत में 4...

परबतसर में दर्दनाक सड़क हादसा: बस और कारों की भिड़ंत में 4 की मौत, बच्ची व महिला गंभीर घायल

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

परबतसर न्यूज: परबतसर के हनुमानगढ़–किशनगढ़ मेगा हाईवे पर शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की जान चली गई, जबकि एक मासूम बच्ची समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

- विज्ञापन -image description
image description

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा, और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

- विज्ञापन -image description

दरअसल, यह दर्दनाक हादसा परबतसर स्थित आईटीआई कॉलेज के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, सतनाम साखी ट्रैवल्स की एक स्लीपर बस किशनगढ़ की दिशा में जा रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही एक किआ कार ने बस को ओवरटेक करने की कोशिश की। सामने से सीकर की ओर आ रही एक स्विफ्ट कार से किआ की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्विफ्ट कार उछलकर बस से जा भिड़ी।

- Advertisement -ishan

टक्कर के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। हादसे में स्विफ्ट कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक को गंभीर हालत में अजमेर रेफर किया गया, जहां रास्ते में उसकी जान चली गई।

घायलों का उपचार व रेस्क्यू

घायल तीन वर्षीय बच्ची और एक महिला को गम्भीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर किया गया है। परबतसर पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और जाम खुलवाकर यातायात व्यवस्था बहाल की।

प्रशासन की कार्रवाई – हादसे की सूचना पर एडिशनल एसपी जिनेन्द्र जैन उप जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी ली। पुलिस द्वारा मृतकों की पहचान की जा रही है। शिनाख्त होते ही परिजनों को सूचित किया जाएगा।

यह हादसा ओवरटेकिंग के दौरान की गई लापरवाही का नतीजा माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हादसे में मृतक – प्रती देवी (24) पत्नी गणेश राम सांसी निवासी डीडवाना, सुभाष सांसी (20) पुत्र शीशपाल निवासी भोमपुरिया, रावतसर, हनुमानगढ़ (हाल निवासी चमड़ा घर, गांधी नगर, अजमेर), शीशपाल सांसी (50) पुत्र चंद्राराम निवासी भोमपुरिया, रावतसर, हनुमानगढ़ (हाल निवासी  गांधी नगर, अजमेर), राधेश्याम (32) पुत्र लक्ष्मण राम रायका निवासी सीकर।

हादसे में गंभीर रूप से घायल – तुलसी देवी सांसी (45) पत्नी शीशपाल निवासी गांधी नगर, अजमेर, पवी (2) पुत्री गणेश राम निवासी गांधी नगर, अजमेर।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुचामन और नावां में हुआ योगाभ्यास

नावां सिटी में ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, दो वाहन सीज, 83 हजार के चालान

कुचामन सिटी में नगर परिषद और प्रशासन की लापरवाही से जनता परेशान

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!