Thursday, April 2, 2026
Homeनावां शहरनावां: पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा के तहत शिविर का आयोजन

नावां: पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा के तहत शिविर का आयोजन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां उपखंड के ग्राम लूणवा, मूंडघसोई व चौसला में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा के तहत शिविरों का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

इनमें ग्रामीणों की विभिन्न समस्याएं सुनने के साथ ही राजस्व संबंधी मामलों का निस्तारण किया गया।

- विज्ञापन -image description

राजस्थान सरकार के दिशा-निर्देशों की अनुपालना में उपखंड अधिकारी जीतू कुलहरी की अध्यक्षता में तीन ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए गए। ग्राम पंचायत लूणवा, मूंडघसोई व चौसला में हुए शिविरों में उपखंड अधिकारी कुलहरी ने बताया कि राजस्व विभाग की ओर से आपसी सहमति से खाता विभाजन के 2, रास्तों के 5 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

इसके अतिरिक्त, जमाबंदी में अशुद्धि के 3, नामांतरण के 29 तथा सीमाज्ञान के 12 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग की ओर से कुल 82 मृदा कार्ड वितरित किए गए। चिकित्सा विभाग द्वारा 6 आयुष्मान कार्डों का वितरण किया गया। अन्य विभागों द्वारा भी विभिन्न योजनाओं के तहत आमजन को लाभान्वित किया गया।

- Advertisement -ishan

उपखंड की ग्राम पंचायत जाब्दीनगर, गोविंद्री व बरजन में बुधवार को सुबह 09:00 बजे से शाम 05:30 बजे तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

नावां के लिचाना गांव में अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, बड़ी मात्रा में नकली शराब व वाहन जब्त

नावां के पार्षद ने बुजुर्ग को जमीन के केस में दी धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नावां पेंशनर्स समाज की ओर से उपखंड अधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!