Tuesday, April 21, 2026
Homeक्राइम न्यूजडीडवाना में 55.32 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

डीडवाना में 55.32 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना न्यूज: राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीडवाना-कुचामन पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।

- विज्ञापन -image description
image description

डीडवाना में हेरोइन तस्करी करते दो युवक गिरफ्तार, कार जब्त

- विज्ञापन -image description

एनडीपीएस एक्ट में दर्ज प्रकरण की जांच के दौरान पूछताछ से मिली सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 55.32 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, पुलिस थाना डीडवाना द्वारा दर्ज प्रकरण संख्या 84/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपियों आदिल और अरबाज से पूछताछ में सामने आया कि शेरानी आबाद का निवासी मोहम्मद इलियास चिट्टा (हेरोइन) की तस्करी करता है। सूचना मिलने पर थानाधिकारी डीडवाना राजेन्द्र सिंह ने थानाधिकारी खुनखुना को इतला दी। इसके बाद थानाधिकारी देवीलाल विश्नोई ने टीम के साथ छोटी खाटू की सरहद पर दबिश देकर आरोपी मोहम्मद इलियास पुत्र गनी मोहम्मद (उम्र 28 वर्ष) निवासी नूरी मोहल्ला, शेरानी आबाद को गिरफ्तार किया।

- Advertisement -ishan

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से पारदर्शी प्लास्टिक थैली में रखे कुल 55.32 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) को जब्त किया गया। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी यह हेरोइन किससे खरीदता और किसे बेचता था।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डीडवाना-कुचामन हनुमान प्रसाद (आईपीएस) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा और वृताधिकारी धरम पूनियां के सुपरविजन में की गई।

टीम में रहा इनका योगदान – कार्रवाई में थानाधिकारी डीडवाना राजेन्द्र सिंह, थानाधिकारी खुनखुना देवीलाल विश्नोई और थानाधिकारी मौलासर जितेन्द्र सिंह सहित पुलिसकर्मी भजनलाल, प्रकाश, राजूराम, मुकेश और चालक मौजित शामिल रहे। सभी ने मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

डीडवाना-कुचामन में पारा 42 से 44 डिग्री पर, 15 जून से मौसम में बदलाव संभव

डीडवाना कुचामन जिले में यू-विन ऐप पर चिकित्सा अधिकारियों व स्टाफ की वर्कशॉप आयोजित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!