Wednesday, April 1, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी रेलवे स्टेशन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भव्य स्वागत

कुचामन सिटी रेलवे स्टेशन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भव्य स्वागत

पूर्व उपमुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जोरदार स्वागत किया गया। वे जयपुर से जोधपुर जाते समय कुछ देर के लिए कुचामन स्टेशन पर रुके, जहां पूर्व उपमुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका भव्य अभिनंदन किया।

- विज्ञापन -image description
image description

कांग्रेस आईटी सेल के गिरधारी महला और सुरेन्द्र कसवां हरिपुरा ने जानकारी देते हुए बताया कि गहलोत का स्वागत माला और राजस्थानी साफा पहनाकर किया गया। उनके स्टेशन पर पहुंचते ही “अशोक गहलोत जिंदाबाद” और “महेन्द्र चौधरी जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा।

- विज्ञापन -image description

इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और जोश देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उदय सिंह खारिया, भंवर अली खान, नगर परिषद उपसभापति हेमराज चांवला, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुतेन्द्र सारस्वत, गिरधारी महला, सुरेन्द्र कसवां, ईश्वर राम सोऊ, बुद्धाराम चौधरी, मुकेश सैन, कमल कांत डोडवाड़ियाँ, मुकेश थोरी, मुन्नाराम महला, मोहनराम महला, बन्नाराम कड़वा, हरीश आचार्य, दुर्गाराम, मोहम्मद नासिर, गजेंद्र कंसोटिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी में मंदिर के महंत से करोड़ों की जमीन हडपने का प्रयास, पुलिस थाने में मामला दर्ज

कुचामन सिटी: खारिया के ग्रामीणों ने सरपंच पर लगाए आरोप, किया पंचायत कार्यालय का घेराव

कुचामन सिटी: पार्षद के घर से बीआर खोखर स्कूल तक, वार्ड 20 की सड़कों पर गंदगी ही गंदगी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!