Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में नगर परिषद और प्रशासन की लापरवाही से जनता परेशान

कुचामन सिटी में नगर परिषद और प्रशासन की लापरवाही से जनता परेशान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में नगर पालिका या प्रशासनिक स्तर पर ऐसे कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं जो आमजन की रोजमर्रा की तकलीफें कम कर सकें।

- विज्ञापन -image description
image description

अब तकलीफ है क्या?

सबसे बड़ी दिक्कत सड़कों की हालत और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर है। हालात ये हैं कि आम आदमी पैदल तो क्या, वाहन से भी नहीं चल सकता। इसका प्रमुख कारण है अतिक्रमण।
लोग शॉपिंग मॉल और दुकानों के बाहर बाइक्स और कारें ऐसे खड़ी कर देते हैं कि जहां ट्रक निकलने का रास्ता होता है, वहां से बस एक बाइक ही निकल पाती है।

- विज्ञापन -image description

ट्रैफिक पुलिस के सामने ही ये सब हो रहा है।
लॉयन सर्कल के पास जो दुकानें हैं, उनके बाहर वाहन तो खड़े ही रहते हैं, साथ ही वहीं टैक्सियां और टेम्पो सवारियों के इंतजार में रुके रहते हैं, जिससे दिक्कत और बढ़ जाती है।

आश्चर्य की बात तो यह है कि शहर में कुचामन पुलिस थाने के पास ही कई फोर व्हीलर गाड़ियां खड़ी रहती हैं – जब जी चाहे, जहां चाहे खड़ा कर दो – पुलिस का ध्यान नहीं जाता या चीजें नजरअंदाज कर दी जाती हैं।

- Advertisement -ishan

सच तो यह है कि पुलिस प्रशासन के पास इतने कर्मी ही नहीं हैं कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से संभाल सकें।

अब इसमें सबसे ज्यादा जिम्मेदारी होती है नगर परिषद प्रशासन की, जो कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हैं। लेकिन केवल ठेले-रेड़ी वालों को साइड करने मात्र से अतिक्रमण पर कोई असर नहीं पड़ता।

फर्क तब पड़ता है, जब लोग अपने वाहनों को सड़क पर मनचाही जगह खड़ा न करें। इन पर कार्रवाई न होने का एक बड़ा कारण यह भी है कि बड़े-बड़े कॉम्प्लेक्स पर परिषद कोई कार्रवाई नहीं कर रही, जबकि उन्होंने अब तक पार्किंग की व्यवस्था ही नहीं की है।

शहर के मुख्य मार्गों जैसे – सारडा कॉम्प्लेक्स, स्टार सिटी मॉल, सेवा समिति की गली, लॉयन सर्कल के पास – सबसे ज्यादा ट्रैफिक रहता है। वजह है – सड़कों पर वाहनों को पार्क करना।

क्योंकि लोगों को पार्किंग की सुविधा नहीं मिलती इन कॉम्प्लेक्सों और दुकानों में, ऐसे में उन्हें सड़क पर ही वाहन पार्क करने पड़ते हैं, जो अतिक्रमण का कारण बनते हैं।

स्टेशन रोड के मुख्य मार्ग के वैकल्पिक रास्ते की तस्वीर, जिसका उपयोग लोग मुख्य सड़क पर ट्रैफिक अधिक होने की स्थिति में करते हैं। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि कैसे इस मार्ग पर अतिक्रमण कर वाहनों को सड़क पर ही खड़ा कर दिया गया है। यह स्थिति मार्ग को पूरी तरह बाधित कर देती है और आपातकालीन परिस्थितियों में, खासकर अस्पताल समय पर पहुंचने जैसे मामलों में, लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सबसे बड़ी दिक्कत तो यह है कि हॉस्पिटल रोड पर भी ऐसा ही हाल है। अक्सर ट्रैफिक जाम में एंबुलेंस फंस जाती है, जो किसी की जान पर भी भारी पड़ सकता है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कुचामन शहर में भाजपा मंडल ने पांच स्थानों पर कराए योग कार्यक्रम

कुचामन सिटी में घर-घर जाकर आमजन को दी सीवरेज परियोजना की जानकारी

कुचामन सिटी: सारिका सिंह चौधरी ने वाल्मीकि बस्ती में मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!