Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में आयोजित हुआ 31वां निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर

कुचामन सिटी में आयोजित हुआ 31वां निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल के तत्वावधान में गुणमाला देवी कमलकुमार पाण्ड्या के सौजन्य से 31वां निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर रविवार 1 जून 2025 को आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

यह शिविर अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर, राजकीय चिकित्सालय के पास आयोजित हुआ, जिसमें हड्डी, जोड़, लिगामेंट और घुटना प्रत्यारोपण के विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन (राजस्थान हॉस्पिटल, जयपुर) ने अपनी सेवाएं दीं।

- विज्ञापन -image description

शिविर का शुभारंभ डॉ. जितेश जैन एवं शिविर संयोजक वीर सुरेशकुमार जैन, वीर नंदकिशोर बिडसर, वीर जीवन सिंह, वीर सुरेश कुमार गोड, एवं वीर तेजकुमार बड़जात्या ने संयुक्त रूप से किया।

- Advertisement -ishan

वीर नरेश कुमार झाझंरी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में 19 नि:शुल्क एक्स-रे एवं 31 रक्त संबंधी जांचें की गईं। वहीं, वीर सदीप पांड्या ने बताया कि लाडनूं, मीठड़ी, नावां, लीचाणा एवं कुचामन सिटी सहित आसपास के क्षेत्रों से कुल 66 लोगों ने शिविर में परामर्श लेकर लाभ प्राप्त किया।

वीर अध्यक्ष रामावतार के अनुसार, महेंद्र सेठी (लाडनूं), लालचंद पहाड़िया, राकेश जैन, हरिप्रसाद झंवर, एवं नेमीचंद जागीड़ (कुचामन) ने शिविर का अवलोकन कर संस्था की सेवाओं की प्रशंसा की और साधुवाद व्यक्त किया।

शिविर को सफल बनाने में वीर तेजकुमार बड़जात्या, वीर रतनलाल मेघवाल, वीर आनंद सेठी, आदिश जैन, बोडू कुमावत, सुरजीत वैष्णव, निरमा एवं रीतिका चौधरी का सराहनीय सहयोग रहा।

कुचामन सिटी में ईद-उल-अज़हा पर्व श्रद्धा व शांति से मनाया जाएगा

जीएसवी स्कूल कुचामन सिटी में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित

कुचामन सिटी में 1 जून को होगा 31वां निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments