Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में 80 हजार से अधिक लोग करेंगे...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में 80 हजार से अधिक लोग करेंगे योगाभ्यास

प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी जिला स्तरीय कार्यक्रम में लेंगे भाग

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 को ‘‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’’ थीम के साथ पूरे जिले में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।

- विज्ञापन -image description
image description

इस अवसर पर जिलेभर में 80 हजार से अधिक लोग एक साथ योगाभ्यास करेंगे। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम डीडवाना स्थित शीतल कुण्ड बालाजी मंदिर परिसर में प्रात: 6 से 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं जिला प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी भी उपस्थित रहेंगे।

- विज्ञापन -image description

जिला कलक्टर पुखराज सेन ने अधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और सभी संबंधित विभागों को व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन को योग से जोड़ने का आह्वान करते हुए अधिक से अधिक लोगों को आयोजन से जोड़ने की अपील की।

- Advertisement -ishan

अतिरिक्त जिला कलक्टर महेंद्र मीणा ने बताया कि जिलेभर में धार्मिक स्थलों, पर्यटन स्थलों, उपखंड, ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी आयुर्वेद चिकित्सालय, औषधालय एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा आमजन को योगाभ्यास कराया जाएगा।

जिला स्तरीय कार्यक्रम से पूर्व आयोजन स्थल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सीधा संबोधन भी प्रसारित किया जाएगा।

उपखंड स्तरीय प्रमुख योग स्थलों में होंगे आयोजन

  • लाडनूं उपखंड – करंट बालाजी मंदिर, जैन विश्व भारती संस्थान
  • कुचामन सिटी – बालाजी की डूंगरी, नली का बालाजी, शाकंभरी माता मंदिर
  • मकराना – इंद्र बाईसा खुड़द माताजी मंदिर गेहड़ाकलां, करमा बाई मंदिर कालवाबड़ा, चारभुजा बावड़ी
  • परबतसर – वीर तेजाजी मंदिर परिसर, किले वाला बालाजी मंदिर, सुखराम बाबा मंदिर परिसर बिदियाद
  • नावां – पगल्या वाले बाबा धाम, राधाकृष्ण मंदिर परिसर

इसके अतिरिक्त दयाल आश्रम व कचोलिया तालाब पर भी योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित होंगे।

आयुष विभाग के तत्वावधान में जिलेभर में पूर्वाभ्यास सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें स्वयंसेवी संस्थाएं, योग संस्थान, सरकारी व गैर-सरकारी शिक्षण संस्थान सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।

कुचामन सिटी में नगर परिषद और प्रशासन की लापरवाही से जनता परेशान

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कुचामन शहर में भाजपा मंडल ने पांच स्थानों पर कराए योग कार्यक्रम

कुचामन सिटी में घर-घर जाकर आमजन को दी सीवरेज परियोजना की जानकारी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!