Sunday, February 15, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने किया वाटिका का लोकार्पण एवं...

कुचामन सिटी में मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने किया वाटिका का लोकार्पण एवं पौधरोपण

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी: विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर शुक्रवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल व जिला प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी शहर की स्टेशन रोड स्थित मां शाकंभरी माता मंदिर पर ‘वदे गंगा-जल संरक्षण जन अभियान’ को लेकर प्याऊ व मंदिर की पाल पर 2100 पौधों की वाटिका का लोकार्पण एवं पौधरोपण किया।

- विज्ञापन -image description
image description

साथ ही कलश यात्रा भी निकाली गई, जिसमें मंत्री खुद भी महिलाओं के साथ कलश यात्रा में एक किलोमीटर तक पैदल चले।

- विज्ञापन -image description

प्रभारी सचिव कन्हैयालाल स्वामी, जिला कलक्टर पुखराज सेन, जिला एसपी हनुमान प्रसाद मीणा, एडीएम राकेश गुप्ता, एसडीएम सुनील चौधरी, आयुक्त देवीलाल चौधरी भी साथ रहे। इस दौरान जिला प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

- Advertisement -ishan

प्रभारी मंत्री चौधरी ने कहा कि जल केवल संसाधन नहीं, जीवन का मूल है और इसे पूजनीय मानकर संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने अपील की कि हम सब मिलकर जल स्रोतों की रक्षा करें, भू-जल स्तर बढ़ाएं और पौधरोपण कार्यक्रम को जन-आंदोलन बनाएं। इस अवसर पर सरोवर पूजन व तुलसी के पौधे वितरित किए गए और जल संरक्षण का संकल्प दिलवाया गया। गणमान्यों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में पौधरोपण भी किया गया।

मीडिया से रूबरू होते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा अनुरूप पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशमी के अवसर पर पानी संरक्षण के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। राजस्थान जैसे प्रदेश में, विशेषकर पश्चिमी राजस्थान में पानी की किल्लत रहती थी, नहरों ने जीवनदायी बदलाव किए हैं। उस प्रदेश में जल संरक्षण के महत्वाकांक्षी अभियान को शुरू किया गया है।

प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी कल कुचामन में करेंगे वृक्षारोपण और वाटिका लोकार्पण

राजकीय बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय कुचामन सिटी का प्रभारी सचिव ने किया औचक निरीक्षण

कुचामन सिटी में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जन जागृति अभियान

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!