Saturday, April 18, 2026
Homeकुचामनसिटीजीएसवी स्कूल कुचामन सिटी में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित

जीएसवी स्कूल कुचामन सिटी में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. पदमपुरा रोड स्थित ज्ञान सागर विद्या स्कूल में शनिवार को 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 51 विद्यार्थियों व उनके माता-पिता का मोमेंटो व माला पहनाकर स्वागत किया गया, जबकि अन्य सभी विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

- विज्ञापन -image description

संस्था के निदेशक मोहित सेठी ने जानकारी देते हुए बताया कि 12वीं कक्षा (अंग्रेजी माध्यम) में आस्था सोमानी ने 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर वाणिज्य वर्ग में कुचामन सिटी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, सयम जैन ने समान वर्ग में 96.20 प्रतिशत व कुशल भोमराजका ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्था में द्वितीय स्थान हासिल किया।

10वीं कक्षा में नेहल कुमावत ने 96.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, चार्वी जैन ने 95.83 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय और महिमा सेठी ने 95.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

- Advertisement -ishan

12वीं कक्षा में कुल 49 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 35 ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं 10वीं कक्षा के 30 विद्यार्थियों में से 16 ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए। संस्था का परिणाम पिछले सात वर्षों से लगातार उत्कृष्ट रहा है।

व्यवस्थापक रवि राजोरिया ने बताया कि 12वीं में अनुभव ने 94.4, सताक्षी प्रधान ने 94.2, वंशिक अग्रवाल ने 93.6, हंसिका धूत ने 93.2, राहुल अग्रवाल ने 92.8, गर्वित मोर ने 92.6, सम्यक जैन ने 91.6, मोहित मोदानी ने 91.4, कशिश जैन ने 91.2, हार्दिक कुमावत ने 91, नयाब व सलोनी जैन ने 90.6, अरुण सेवदा, अक्षय अग्रवाल, अरमान व विशाल गहलोत ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

वहीं 10वीं में आस्था मान्धनिया ने 94.67, गर्वित करवा व लवेश गौड़ ने 93.00, निंकुज कुमावत ने 92.17, दिव्यांशी काबरा ने 91.67, इशानी पारीक ने 91.00, गितांश मित्तल व पुलकित जैन ने 90.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्था और शहर का नाम रोशन किया।

प्रधानाचार्या स्नेहा गट्टाणी ने बताया कि यह सफलता विद्यालय की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों की लगन का परिणाम है। इस वर्ष विद्यालय के पांच विद्यार्थियों ने गणित विषय में और चार विद्यार्थियों ने विज्ञान विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्था को गौरवान्वित किया।

समारोह में विद्यालय स्टाफ के साथ-साथ बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदीप जोशी, मनोज शर्मा, गजेंद्र कुमावत, दीपेन्द्र सेन, सुमन कंवर, अंजू बगड़ा, कृष्णा चौहान, दीपिका पटवारी, प्राची अग्रवाल, अंजलि सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कुचामन सिटी हॉस्पिटल के पीछे मिला नवजात का भ्रूण, पुलिस कर रही है जांच

कुचामन सिटी में ईद-उल-अज़हा पर्व श्रद्धा व शांति से मनाया जाएगा

कुचामन सिटी: पशु अस्पताल में डॉक्टर नहीं, इलाज के लिए भटक रहे पशुपालक

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!