Sunday, April 19, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में स्वास्थ्य विभाग की टीम का कोल्ड स्टोरेज पर छापा,...

कुचामन सिटी में स्वास्थ्य विभाग की टीम का कोल्ड स्टोरेज पर छापा, फलों के लिए गए सैंपल

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. गर्मी के मौसम में फलों में केमिकल के उपयोग को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। डीडवाना-कुचामन जिले के खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मौसमी फलों का निरीक्षण एवं नमूनीकरण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description
image description

इस अभियान के तहत गर्मी की लहर के दौरान कुछ फलों को कृत्रिम रूप से पकाने या संरक्षण के लिए नॉन परमिटेड रसायनों के उपयोग की आशंका के चलते फलों के नमूने लिए जा रहे हैं।

- विज्ञापन -image description

सीएमएचओ डॉ. नरेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि फलों में मिलावट की आशंका को देखते हुए आमजन को केवल विश्वसनीय फल विक्रेताओं से ही फल खरीदने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि अत्यधिक चमकदार फलों में केमिकल के उपयोग की संभावना अधिक होती है। साथ ही कीटनाशक युक्त, सड़े-गले फलों का सेवन करने से बचने और उपयोग से पूर्व फलों को अच्छी तरह धोने की आवश्यकता बताई।

- Advertisement -ishan

खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसमी फल जैसे आम में कैल्शियम कार्बाइड से कृत्रिम रूप से पकाया जाना, केले में रासायनिक पदार्थों का प्रयोग, तरबूज व खरबूज में सिंथेटिक या रासायनिक संरक्षक पाए जाने की आशंका तथा अंगूर और तरबूज पर वैक्स या कीटनाशक अवशिष्ट का रहना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।

उन्होंने बताया कि यह सब खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 का उल्लंघन है। जिले में विभाग द्वारा बाजारों में नमूना जांच और प्रवर्तन कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सीएमएचओ डॉ. नरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल एवं जिला लेखा प्रबंधक अभिषेक बोहरा ने कुचामन सिटी में विभिन्न थोक एवं रिटेल फल विक्रेताओं से आम, केला, तरबूज, अनार सहित अन्य फलों के नमूने लिए। इस दौरान कोल्ड स्टोरेज में रखे केलों में केमिकल के उपयोग की जांच की गई। सभी विक्रेताओं को केमिकल का उपयोग नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई।

कुचामन सिटी में भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, दलाल गिरफ्तार, अल्ट्रासाउंड मशीन सीज

फैबुलस स्कूल कुचामन सिटी के बच्चों ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में दिखाया कमाल, शत-प्रतिशत परिणाम

कुचामन सिटी में चोरों का नया गैंग सक्रिय, मंडावरा, पलाड़ा और सीतापुरा में वारदातें

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!