Friday, April 17, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन न्यूज: ग्राम जिलीया में पानी की समस्या पर उपखंड अधिकारी ने...

कुचामन न्यूज: ग्राम जिलीया में पानी की समस्या पर उपखंड अधिकारी ने किया निरीक्षण

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज: भीषण गर्मी के चलते कुचामन सिटी सहित आसपास के गांवों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। गर्मी के इस दौर में जब स्वच्छ पानी की सबसे अधिक आवश्यकता होती है, तब कई गांवों में पानी की भारी किल्लत बनी हुई है।

- विज्ञापन -image description
image description

इसी को लेकर आज कुचामन उपखंड अधिकारी सुनील कुमार चौधरी ने ग्राम पंचायत जिलीया का दौरा कर पानी की स्थिति का जायजा लिया।

- विज्ञापन -image description
पानी की टंकी का किया निरीक्षण।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पानी की टंकियों की साफ-सफाई, पाइपलाइनों की स्थिति और सप्लाई व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव में नियमित रूप से स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा खराब पड़ी टंकियों और पाइपलाइनों की मरम्मत तुरंत करवाई जाए।

इस बीच कुचामन सिटी. में चल रहे सीवरेज कार्य के दौरान कई स्थानों पर जलदाय विभाग की पाइपलाइनों को नुकसान पहुंचा है, जिससे साफ पानी की सप्लाई बाधित हो रही है और पानी की बर्बादी भी हो रही है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्हें कई दिनों से स्वच्छ पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

- Advertisement -ishan

नावां न्यूज: ना मास्क और हेलमेट, रिफाइनरी में श्रमिक की मौत का सौदा 5 लाख में

कुचामन न्यूज: दो ट्रैक्टर लेकर निकली नगर परिषद की टीम, सड़कों से हटाया अतिक्रमण

कुचामन न्यूज: पेट्रोल पंप दिलाने का झांसा देकर 3.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!