Saturday, March 22, 2025
Homeकुचामनसिटीकुचामन न्यूज: सफीक खान की रोहित गोदारा से फिरौती की बातचीत आई...

कुचामन न्यूज: सफीक खान की रोहित गोदारा से फिरौती की बातचीत आई सामने

बातचीत की सत्यापित प्रतिलिपि सबसे पहले kuchamadi.com पर

- विज्ञापन -image description

कुचामन न्यूज: शहर में 5 व्यापारियों से फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने सफीक खान के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश कर दिया है। चालान पेश करने के बाद व्यापारियों ने सफीक खान की रोहित गोदारा से बातचीत की प्रमाणित प्रतिलिपि भी ली है।

- विज्ञापन -image description

जिसमें सफीक खान की ओर से महेश रामचंद्रका को धमकाने और सभापति आसिफ खान को धमकी देने की बातचीत है। हालांकि इस प्रकरण में सभापति के स्थान पर उनके भाई आरिफ खान को धमकी मिली थी।

- विज्ञापन -image description
image description

दरअसल, पुलिस ने मुख्य आरोपी सफीक खान द्वारा बताए गए एक पेन ड्राइव को बरामद किया था। जिसमें आरोपियों की बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड मौजूद है। इस बातचीत में रोहित गोदारा और सफीक खान के बीच फिरौती की योजना और कुचामन के व्यापारियों की डिटेल पर चर्चा हुई थी। हालांकि जांच के दौरान पुलिस ने इस बातचीत को उजागर नहीं था।

पिछले साल आया था फिरौती का कॉल

29 से 30 नवंबर 2024 के बीच यह फिरौती प्रकरण सामने आया था, जिसमें कुचामन के नामी-गिरामी व्यापारियों को लॉरेंस गैंग के रोहित गोदारा ने अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल कर 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। इसके बाद पुलिस ने व्यापारियों की जानकारी गोदारा तक पहुंचाने वाले चार आरोपियों को 7 दिसंबर 2024 को गिरफ्तार किया था। इस मामले में मुख्य आरोपी सफीक खान सहित 4 दोषियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया था।

- Advertisement - Physics Wallah
सफीक खान की रोहित गोदारा से बातचीत की प्रमाणित प्रतिलिपि

सफीक ने बताया कहा छुपाई थी पेन ड्राइव

पुलिस की पूछताछ के दौरान सफीक खान (53) पुत्र हाकम अली निवासी खान मोहल्ला (कुचामन सिटी) ने पेन ड्राइव की जानकारी दी थी। सफीक ने बताया कि उसने यह पेन ड्राइव अपने जीम टाउन ऑफिस में छुपा रखी थी। उसने रोहित गोदारा से वॉट्सऐप कॉल पर हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर पेन ड्राइव में सेव कर लिया और बाद में मोबाइल को फॉर्मेट कर दिया था। पुलिस ने सफीक के जीम टाउन ऑफिस में दबिश देकर पेन ड्राइव को बरामद कर लिया।

पेन ड्राइव में 3 मिनट 43 सेकंड की बातचीत

पेन ड्राइव को लैपटॉप में चेक करने पर पुलिस को 3 मिनट 43 सेकंड की बातचीत का ऑडियो मिला, जिसमें सफीक खान और रोहित गोदारा के बीच फिरौती की प्लानिंग और व्यापारियों की जानकारी साझा की गई थी। इस बातचीत में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।

गोदारा और सफीक की बातचीत

सफीक खान: एक को नाम है रामचन्द्रका, हेल्लो।
रोहित: रूपया कितना मांगणा है आपण?
सफीक खान: आपण डिमाण्ड तो 5 की करनी है, 2 तक आपा न दे देसी यो बन्दो।
रोहित: ठीक है, काम धंधों के है।
सफीक खान: खान पर बेठया कर भुख्खड, दुनिया भर का बाहर का अठ मजा ही मिली है, पुरी प्रोपर्टीया का, नगरपालिका की सेंटींग कार सारा।
रोहित: ईया है, टेंशन मत लो, आपणा राज में कोई मजा कोनी ले सक, मजा बे ही लेसी जका आपणा सु मिलार चालसी, नहीं तो टेंशन मत लो, रोड पर ला देवा बिन और बता देवा ला थे।
सफीक खान: वि टाईम, बि टाईम तो माख काई.. (आवाज साफ नही).. बि टाईम तो, लेकिन बो खाता म आया पछ वो सारो उल्टो हुगों, लेकिन ईकन फोन जासी न।
रोहित: हां, आपण लिये तो, हां, अपन लिये तो घणु छोटो सो क है, बडा भाई हां।
सफीक खान: फोन जासी न। एक फोन जासी न, जणा सगळा हंगया लाग जाई।
रोहित: हां, हां।
सफीक खान: काम आपा न ईयान को करणु है, जको सांप भी मर जाय और लाठी भी न टुंटे, आदमी न पहले ही टेकल करणु है, जको शांति यणी रह जाय।
रोहित: सुणो मारी बात, एक तो ओ करणु है, दुसरो कुण है।
सफीक खान: दुसरो ओ थाक दुश्मन थोडी है चेयरमेंन।
रोहित: क्या, क्या हुआ?
सफीक खान: चेयरमेन दुश्मन थोडी है आसिफ।
रोहित: ना, ना, टच में कोनी, कुचामन र क मान कोई कोनी, एक टच म है लेकिन चेयरमेन कोनी।
सफीक खान: चेयरमेन है, जको नगरपालिका के पास कम से कम 10-20, ज्यादा नही तो कम से कम 2-3 नगरपालिका… (आवाज साफ नही)… जमीन दाबी है फर्जी, अच्छया पिसा है।
रोहित: ठीक है।
सफीक खान: ऐ सब पिसा देई। इसके अलावा 5, 2-4 जणा और है म छोरा न लगाय रखया हूं जो ए काम कर न…. (आवाज साफ नही)।
रोहित: एक काम करो थे जाणो जणा तो भेजो, मेरी बात सुणो, आपण कुचामन म तो है वे जका ईया मानो सबसु ज्यादा रिपया वालो चाईज, सबसु ज्यादा।
सफीक खान: हां, हां, बताय रयो हूं न मतलब।
रोहित: कुचामन तो चलो, म आज ही ध्यान दियो, कुचामन पहली बार ही फोन करयो, आइन्दा ध्यान ही कोनी दियो, ईतो टाईम ही कोनी मिल्यो, कुचामन वाला पेली करा, और कोई डिटेल है तो।
सफीक खान: टच म रेवो आप, टच म रेवो न, काम आपा बो के न…. (आवाज साफ नही)। आनंदपालजी क साथ काम करयो म तो, बो केव न सांप भी मर जातो और लाठी भी कोनी टुटती, कोई चिज भी उजागर कोनी हुती, धमकी सु बेठ बाली।
रोहित: बिल्कुल, आपा साग हा, कोई दिक्कत कोनी, थे हन एक तो डिटेल थे थार हिसाब सु कबाड लिज्यो, कल शाम तक फोन करू तो और डिटेल ले लियो, हाथो हाथ दो ही दिन म करू काम।
सफीक खान: बिल्कुल, बिल्कुल, म भेजु और आंकी सारी कमजोरी थाकन म भेजु, थान काई नस दबाणी है, थान तो फोन को काम करणु है बाकि आ को सारो काम मत ही हूं ज्यासी।
रोहित: सुणो, सुणो मेरी बात, थे म्हान है न पेली सेंड कर दिज्यो सारी चिज।
सफीक खान: बिल्कुल, बिल्कुल, काल करू में थान।
रोहित: हर एक है न और भी डिटेल आपण है न कही की, चाहे जयपुर, राजस्थान चाहे बाहर की कही की हो, ना।
सफीक खान: बिल्कुल ल्यो, बिल्कुल ल्यो थे, और भी मिली, एक बार आपा एक-दो को म म्हारी बात सुणो, आपा एक-दो काम करा न तो बिक बाद म डिटेल देवा, थे तो खुद ही धाप जावों, आ म्हारी गांरटी है।
रोहित: ठीक है चलो।

मामले से जुड़ी अन्य खबरें-

कुचामन न्यूज़: फिरौती की रकम न मिलने पर फिर आया लॉरेंस गैंग के रोहित गोदारा का कॉल

कुचामन न्यूज: फिरौती प्रकरण में पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कुचामन के बाजार हुए बंद

कुचामन न्यूज़: कुचामन फिरौती मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार

कुचामन न्यूज: फिरौती मामले में पुलिस ने आरोपियों को हथकड़ी लगाकर शहर में कराई परेड

कुचामन न्यूज़: फिरौती प्रकरण में सफीक खान फिर 2 दिन की पुलिस रिमांड पर

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!