
कुचामन न्यूज: सर्व हिन्दू समाज शीतलामाता मंदिर सेवा समिति पुराना बस स्टैंड कुचामन सिटी द्वारा शीतला अष्टमी मेले का आयोजन इस वर्ष भी धूमधाम से किया जा रहा है।

मेला शुक्रवार 21 मार्च 2025 (मिति चैत्र बदी 7 संवत 2082) को आयोजित होगा। गुरुवार 20 मार्च 2025 को रांदा पोवा होगा और उसी दिन रात्रि 9:15 बजे से जागरण का आयोजन किया जाएगा। मेला 21 मार्च को दिनभर चलेगा जिसमें हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन करेंगे।


प्रशासन को व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई
मेले के सफल आयोजन के लिए प्रशासन को सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में लिखित रूप से सूचित किया गया है। आयोजन में संरक्षक के रूप में जुगल किशोर सेवदा, जगदीश प्रसाद नाली, चुन्नीलाल सैनी, बजरंगलाल शर्मा, सोहनलाल गुर्जर, डॉ. विजय कुमार गुप्ता, गोपाललाल, बजरंगलाल सेन, मोहन सिंह, कुंजबिहारी जोशी, राजकुमार गौड़, महेद कुमार गोवर, ओमप्रकाश स्वामी और रमेश कुमार सेन सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल रहेंगे।
महिला सुरक्षा के विशेष प्रबंध
संस्था द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। सभी संरक्षक और सदस्य बैज और रजिस्टर आईडी कार्ड पहनकर व्यवस्था संभालेंगे। यदि कोई व्यक्ति संस्था के बैज और पहचान पत्र के बिना मेले में व्यवस्था करता पाया गया तो उसे पुलिस प्रशासन द्वारा हटाया जा सकता है।
दर्शन के लिए लाइन व्यवस्था
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महिलाओं को लाइन में दर्शन कराने की व्यवस्था की गई है। विशेष महिला व्यवस्था के तहत गर्भवती, वृद्धावस्था, विकलांग और गंभीर रोग से पीड़ित महिलाओं को 21 मार्च को दोपहर 11 बजे के बाद दर्शन की विशेष सुविधा दी जाएगी।
समिति के पदाधिकारी और सदस्य मेले में रहेंगे सक्रिय
मेले की व्यवस्थाओं में अध्यक्ष परमेश्वर ताल सोनगरा, उपाध्यक्ष कमल कुमार जोशी, सचिव तरुण कुमार सोनी, कोषाध्यक्ष कमल किशोर गोवर सहित कई सदस्य सक्रिय रहेंगे। मेला प्रभारी कमल कुमार जोशी और कमल किशोर गोवर ने बताया कि इस बार महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
कुचामन न्यूज: प्राचीन धरोहरों पर कब्जा करने की कोशिश, थाने में दी रिपोर्ट