Thursday, April 16, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन न्यूज: रूपपुरा व खारिया को नगर परिषद में शामिल करना जनविरोधी-...

कुचामन न्यूज: रूपपुरा व खारिया को नगर परिषद में शामिल करना जनविरोधी- चावला

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज: कुचामन नगर परिषद की सीमा विस्तार अधिसूचना पर कड़ा विरोध जताते हुए उपसभापति हेमराज चावला ने इसे जनविरोधी करार दिया।

- विज्ञापन -image description
image description

चावला ने बताया कि यदि किसी ग्राम पंचायत का सघन आबादी क्षेत्र नगर परिषद के नजदीक हो, तो उसे शामिल किया जा सकता है, लेकिन रूपपुरा और खारिया की आबादी परिषद क्षेत्र से कई किलोमीटर दूर है। ऐसे में इन्हें नगर परिषद में शामिल करना जनहित के खिलाफ है।

- विज्ञापन -image description

कानूनी प्रक्रिया की अनदेखी

चावला ने कहा कि परिषद सीमा विस्तार की वैधानिक प्रक्रिया का उल्लंघन किया गया है। निर्वाचित नगर परिषद बोर्ड और ग्राम पंचायतों के संवैधानिक अधिकारों का हनन हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिषद सीमा विस्तार में नगर आयुक्त, सभापति, बोर्ड के साथ ही संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंचों और ग्रामसेवकों की भी अनदेखी की गई है। पूरी प्रक्रिया को गुप्त तरीके से जिला स्तरीय अधिकारियों से संपादित कर तुगलकी फरमान की तरह अधिसूचना जारी की गई।

विकास कार्य होंगे प्रभावित

चावला ने सवाल उठाया कि जब कुचामन नगर परिषद में 45 वार्ड ही रहेंगे, तो सीमा विस्तार का औचित्य क्या है? वर्तमान वार्डों में भी बाहरी क्षेत्रों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं, तो नवविस्तारित क्षेत्रों में विकास कार्य कराना और मुश्किल होगा।

- Advertisement -ishan

ग्राम पंचायतों की स्वायत्तता पर खतरा

चावला ने कहा कि ग्राम पंचायतों के पास विकास के लिए पर्याप्त बजट और स्वायत्तता होती है, लेकिन नगर परिषद में शामिल होने से यह स्वायत्तता समाप्त हो जाएगी और उन्हें कोई विशेष लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि रूपपुरा और खारिया को नगर परिषद में शामिल करने के जनविरोधी निर्णय के खिलाफ क्षेत्रीय जनता के सहयोग से व्यापक विरोध किया जाएगा।

कुचामन न्यूज: मां की हत्या करने वाले बेटे को आजीवन कारावास

कुचामन न्यूज: राजकुमार जाट की संदिग्ध मौत, सीबीआई जांच की मांग को लेकर पत्र

कुचामन सिटी रेलवे स्टेशन पर विकास कार्यों की उठी मांग

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!