Thursday, January 22, 2026
Homeक्राइम न्यूजनावां न्यूज: वकील के साथ मारपीट प्रकरण में जयपुर बार एसोसिएशन भी...

नावां न्यूज: वकील के साथ मारपीट प्रकरण में जयपुर बार एसोसिएशन भी उतरा पुलिस के विरोध में

राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां न्यूज: मारोठ थाने में अधिवक्ता गोपाल सिंह राठौड़ के साथ पुलिस द्वारा कथित रूप से मारपीट और अमानवीय व्यवहार के खिलाफ जयपुर अधिवक्ता संघ ने सरकार को राज्यभर में आंदोलन की चेतावनी दी है।

- विज्ञापन -image description
image description

इस घटना के खिलाफ डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट एसोसिएशन जयपुर ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, राज्यपाल, गृह विभाग, आईजी और पुलिस महानिदेशक तक शिकायत भेजी है और आरोपी पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

- विज्ञापन -image description

बता दें कि मारोठ थानाधिकारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने अधिवक्ता गोपाल सिंह राठौड़ के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि कथित तौर पर उनके कपड़े उतरवाकर रातभर बैरक में रखा। इस घटना के सामने आने के बाद वकीलों में भारी रोष है।

डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट एसोसिएशन ने साफ कहा है कि अगर दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो राजस्थान भर के वकील आंदोलन करने को मजबूर होंगे। संघ का कहना है कि अगर सरकार ने जल्द न्याय नहीं दिलाया, तो इसके लिए राज्य सरकार खुद जिम्मेदार होगी।

- Advertisement -ishan
अधिवक्ता गोपाल सिंह राठौड़

पूरा मामला

दरअसल, नावां बार एसोसिएशन के सदस्य और वार्ड नंबर 1 के पार्षद गोपाल सिंह राठौड़ पुत्र पूरण सिंह निवासी नावां 14 मार्च को मारोठ गांव स्थित भगवान रघुनाथ मंदिर की भूमि से जुड़े कानूनी मामले में पैरवी करने गए थे। इस दौरान जब वे मारोठ थाने पहुंचे, तो वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उनके साथ नशे की हालत में दुर्व्यवहार किया।

शिकायत के अनुसार, थानाधिकारी शंकर कड़वा, सिपाही सुखराम जाट, डीओ मदनलाल, सिपाही रोहितास सहित थाने के सभी स्टाफ ने शराब पी रखी थी। जैसे ही अधिवक्ता ने अपने मामले की जानकारी दी…पूरी खबर पढ़ें

नावां न्यूज: मारोठ के मंदिर भूमि का जमीनी विवाद, अधिवक्ता को थाने में बैठाने का विरोध

नागौर और डीडवाना-कुचामन को फिर मिली विकास की सौगात

कुचामन में जल विभाग कर्मचारी से मारपीट, जलापूर्ति ठप की चेतावनी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!