Tuesday, February 10, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन न्यूज़: 5 किलो गांजा और पिकअप जप्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

कुचामन न्यूज़: 5 किलो गांजा और पिकअप जप्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज़: डीडवाना-कुचामन जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीडवाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

- विज्ञापन -image description
image description

कुचामन न्यूज़: 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी 20 साल की सजा के साथ दोषी करार

- विज्ञापन -image description

पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद (आईपीएस) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा तथा वृताधिकारी धरम पूनियां के सुपरविजन में डीडवाना थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह और उनकी टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कुचामन न्यूज़: आस्था पब्लिक स्कूल और आस्था स्पोर्ट्स एकेडमी में राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता का आयोजन

- Advertisement -ishan

क्या है मामला:

8 जनवरी को डीडवाना थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ नाकाबंदी अभियान के तहत पुष्कर हाईवे स्थित गोल्डन पैलेस होटल के पास पहुंचे। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 5 किलो 840 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

कुचामन न्यूज़: गणतंत्र दिवस समारोह 2025 की तैयारियों पर बैठक का आयोजन

जप्ती और गिरफ्तारियां

पुलिस ने मौके पर ही गांजे की खेप और परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन को जप्त कर लिया।

इसके साथ ही तस्करी में शामिल आरोपी जिनमें गोविंद राम जाट (35 वर्ष) पुत्र मोतीराम, हुक्माराम जाट (40 वर्ष), पुत्र रूपाराम, मुकेश जाट (34 वर्ष), पुत्र पूर्णाराम को गिरफ्तार किया गया। तीनों ही बेडवा (खुनखुना) निवासी हैं।

कुचामन न्यूज़: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सड़क, निर्माण के एक माह बाद ही उखड़ने लगी

पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए सख्त अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई उसी का हिस्सा है।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!