Monday, April 20, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन न्यूज़: चितावा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक, 12 जनवरी को...

कुचामन न्यूज़: चितावा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक, 12 जनवरी को होगा पथ संचलन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज़: चितावा के बाबा रामदेव मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

कुचामन न्यूज़: लायंस क्लब कुचामन द्वारा निःशुल्क हृदय रोग जांच व परामर्श शिविर आयोजित

- विज्ञापन -image description

बैठक में जिला प्रचारक अशोक विजय ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए संघ के अनुशासन और एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब स्वयंसेवक संचलन में कदम से कदम मिलाते हैं, तो उसमें अनुशासन और संगठन की भावना का निर्माण होता है।

कुचामन न्यूज़: आस्था स्कूल की छात्रा हर्षिता चौधरी को राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने पर किया अभिनंदन

- Advertisement -ishan

अशोक विजय ने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर चितावा में पथ संचलन का आयोजन किया जा रहा है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि वे इस अवसर पर पूर्ण गणवेश में सम्मिलित हों।

खंड कार्यवाह अशोक चौधरी ने बैठक के दौरान बताया कि आगामी 12 जनवरी 2025 को चितावा में पथ संचलन आयोजित होगा। यह संचलन प्रमुख मार्गों से गुजरेगा, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे।

कुचामन न्यूज़: कुचामन फिरौती मामले में आरोपी सफीक खान और फहीम खान को भेजा जेल

इस बैठक में संघ के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में पारस भार्गव, गणेश स्वामी, रामेश्वर लाल मावलिया, मांगीलाल, अंकित सारड़ा और पवन कुमार शामिल थे। सभी ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्धता जताई।

कुचामन न्यूज़: प्रधानमंत्री के जयपुर दौरे पर नावां विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!